ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सोयाबीन की उपज का दाम 8 हजार रू क्विटंल की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सीएम के नाम सरपंच को सौपा ज्ञापन

Admin

Tue, Sep 3, 2024


बरमंडल । संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में सोयाबीन की उपज के दाम 8000 रूपए प्रति क्विंटल की मांग को लेकर किसानों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा रहे है। मंगलवार को ग्राम पंचायत बरमंडल में भी संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सरपंच शंकरलाल मेड़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जीवन पटेल ने कहा कि सोयाबीन के दाम 8000 से 10000 रूपए किए जाने की मांग को लेकर आज बरमंडल के सभी किसानों ने केन्द्रीय कृषि मंत्री , मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सरपंच शंकरलाल मेड़ा को सौंपा है। किसानों को अपनी उपज की लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। सोयाबीन के उचित दाम की मांग को लेकर पूरे प्रदेश के किसानों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है इसी क्रम में आज ज्ञापन दिया जा रहा है यदि समय रहते सरकार किसान हित में कोई फैसला नहीं लेती है तो उग्र आंदोलन की ओर अग्रसर होना पड़ेगा। कृषि को लाभ का धंधा बनाने का सरकार का दावा पूरी तरह से निरर्थक साबित हो रहा है। ज्ञापन देने के दौरान पंचायत प्रांगण में बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें