: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरदारपुर से राजगढ़ तक निकाली गई विशाल वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान की दिलाई शपथ
Admin
Sat, Mar 23, 2024

सरदारपुर। नगर परिषद सरदारपुर से नगर परिषद राजगढ़ तक मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान वाहन रैली का आयोजन किया गया । मतदाता जागरूकता वाहन रैली को सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार एवं नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ आरती गरवाल, तहसीलदार पंकज यादव अमझेरा, सुरेंद्र गुर्जर दसई के द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए स्वीप नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित ने बताया की सरदारपुर संकुल में आने वाले सभी शिक्षक, ब्लॉक सरदारपुर के सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी इस रैली में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम मेघा पवार एव अश्विनी दीक्षित मतदाता जागरूकता अभियान एवं सहायक स्वीप नोडल अधिकारी स्वीप प्लान सरदारपुर द्वारा सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई और मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी को समझाया गया कि बिना किसी प्रलोभन और लालच के हमें निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करना है सभी से यह आह्वान किया कि वे मतदान वाले दिन अपने घरों से निकलकर मतदान करने अवश्य जाएं ।
इस अवसर पर प्रभात द्विवेदी सीईओ जनपद पंचायत सरदारपुर, जीपी शर्मा प्राचार्य कन्या सरदारपुर , सीएमओ यशवंत शुक्ला नगर परिषद सरदारपुर, नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ आरती गरवाल , सुरेंद्र पवार लेखपाल, आकाश भारद्वाज , अजय तोमर एवं बी एस भंवर बीआरसी सरदारपुर, महेंद्र सिंह सोलंकी जन शिक्षक,अनिल खपेड़ सहायक , राकेश जामनिया सहायक ,हेमंत राठौड़ , शशांक सुले, धनराज नागरे, उपस्थित रहे, नगर परिषद सरदारपुर से नगर परिषद राजगढ़ के विभिन्न मार्गों से वाहन रैली वापस नगर परिषद सरदारपुर एसडीएम कार्यालय में पहुंची जहां पर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन