ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

दुर्घटना : दो सड़क हादसे 8 घायल एक की मौत, फोरलेन पर कारो की टक्कर,स्टेट हाईवे पर ट्राले मे भराई बाईक

Bakhtavar Express

Tue, Aug 19, 2025


सरदारपुर। बीती रात्रि मे दो सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई एंव 8 घायल हो गये जिनमे दो गंभीर घायल हुए। जानकारी के अनुसार पहला सड़क हादसा इंदौर-अहमदाबाद  सड़क मार्ग पर भोपावर चौकड़ी पर हुआ जहा पर गुजरात की और जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन पर इंदौर की और जा रही कार से भिंड गई। जिसमे दोनों कारों मे सवार आठ लोग घायल हो गये जिसमे से दो गंभीर घायल थे। वही दुसरा हादसा सरदारपुर -बदनावर स्टेट हाईवे पर ग्राम बोला एंव नरसिंह देवला के बीच हुआ जहा पर बदनावर की ओर आ रहे एक ट्राले मे बाइक सवार भरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को सिविल अस्पताल सरदारपुर लाया गया जहा पर सीबीएमओ डॉ अरुण मोहरानी,डॉ अनिल पाटीदार,डॉ दीपक सोलंकी एंव डॉ सचिन द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार किया ।
डॉ अनिल पाटीदार ने बताया की फोरलेन पर भोपावर चोकडी पर दो कारो की भिड़ंत हो गई थी जिसमे जयेश कावा भावनगर गुजरात,आकाश राजकोट,चंद्रिका गुजरात,एंव यश गुजरात,राधा सोनी निवासी उज्जैन,गोपाल सोनी उज्जैन,अनुराधा सोनी निवासी उज्जैन एंव विशाल यादव उज्जैन घायल हो गये जिनका प्राथमिक उपचार किया गया जिसमे से  गंभीर घायल थे जिन्हे रेफर किया गया। वही दूसरा सड़क हादसा स्टेट हाईवे 35 पर बोला से नरसिंह देवला के बीच हुआ था। जिसमे बाइक ट्राल मे भरा गई थी जिसमे बाइक सवार कैलाश पिता भेरूलाल मेडा 45 वर्ष निवासी हनुमंत्या कांग की मौत हो गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें