: एसडीएम के औचक निरीक्षण मे खुली सिविल अस्पताल मे चल रही लापरवाही की पोल,निरीक्षण मे उपस्थित मिले दो डॉक्टर,एक दर्जन डाक्टर मिले अनुपस्थित
Admin
Thu, Jun 5, 2025
सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर पर लंबे समय से चल रही लापरवाही गुरुवार को एसडीएम आशा परमार के औचक निरीक्षण के दौरान खुलकर सामने आ गई। पिछले कुछ दिनो पुर्व सिवील अस्पताल निरीक्षण के दौरान एसडीएम को मरीजो ने लापरवाही को लेकर शिकायत की थी जिस पर एसडीएम ने व्यवस्थाओ मे सुधार को लेकर जवाबदारों को निर्देशित किया था। लेकिन फिर भी व्यवस्था मे सुधार नही हो पा रहा था। कई चिकित्सक ओपीडी समय पर ही घर पर मरीजो का उपचार करते आ रहे थे जिसकी शिकायत भी एसडीएम को की गई थी।
गुरुवार को सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर एसडीएम आशा परमार तहसीलदार मुकेश बामनिया एंव अपने विभाग के राजस्व निरीक्षक एंव पटवारी को लेकर सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुॅच गई निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक एंव कर्मचारी एसडीएम को अनुपस्थित मिले। ओपीडी निरीक्षण मे दो डॉक्टर उपस्थित मिले जिसमे एक डाॅ अरूण मोहरानी वही दुसरे एनबीएसयू मे शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अनिल पाटीदार उपस्थित मिले। डाॅ अनिल पाटीदार ने भर्ती मरीजो को अस्पताल से निःशुल्क दवाईया दिया जाना बताया गया।
एसडीएम ने उपस्थिती पंजी का भी अवलोकन किया जिसमे दर्ज 70 कर्मचारियों मे से निरीक्षण के समय 15 कर्मचारीयो के हस्ताक्षर होना पाये गए। अस्पताल परिसर मे सफाई व्यवस्था भी बहुत खराब स्थिती मे पाई गयी। निरीक्षण के दौरान स्टोर रूम पर ताला लगा पाया गया प्रभारी राहुल भारती अनुपस्थित मिले। जिस पर सीबीएमओ डाॅ शीला मुजाल्दा ने बताया की राहुल भारती प्रतिदिन अमझेरा से 10 बजे आते है। अस्पताल परिसर मे बने डाक्टरो के आवास का भी निरीक्षण किया गया जिसमे डाॅ सचिन द्विवेदी के आवास पर निरीक्षण के दौरान मरीजो के उपचार के लिये पलंग होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी समय मे ,डाॅ सचिन द्विवेदी,डाॅ शिखा पांडे,डाॅ दिपक सोंलकी,डाॅ आयुषी मित्तल,डाॅ.शिंवागी जोशी,डाॅ अनुकृति दिक्षीत,डाॅ श्रुति मकवाना,डाॅ नीतु कोल्हारे,डाॅ सैयद मरियम अली,डाॅ नीलम पटेल,डाॅ सपना अनुपस्थित पाई गए। सीबीएमओ द्वारा बताया गया की डाॅ. शिखा पांडे प्रसूति अवकाश पर है। स्टोर कीपर के द्वारा स्टॉक रजिस्टर मे 2 मई तक ही दवाइयों की प्राप्ति प्रविष्टि दर्ज की गई उसके पश्चात कोई दवाईया प्राप्त नही होना बताया गया। निरीक्षण के पश्चात एसडीएम ने मौका पंचनामा बनाया गया। एसडीएम आशा परमार ने चर्चा के दौरान बताया की लंबे समय से सिविल अस्पताल मे लापरवाही एंव ओपीडी समय मे चिकित्सकों के द्वारा आवास पर उपचार करने की शिकायते मिल रही थी। कई बार व्यवस्थाओ मे सुधार के लिये निर्देशित किया गया था। लेकिन फिर भी कोई सुधार नही हुआ। गुरुवार को औचक निरीक्षण मे कई लापरवाही सामने आई है। मुख्य चिकीत्सा अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा गया। है। जिला कलेक्टर को भी अवगत कराया गया है। उन्होने निर्देश दिये की अनुपस्थित चिकीत्सको के एक दिन एंव निजी आवास पर प्रैक्टिस करने वाले डाॅक्टरो के 15 दिन का वेतन काटने का प्रतिवेदन बनाकर भेजने को कहा है। जिस पर प्रतिवेदन बनाकर भेजा जा रहा है।
--विज्ञापन
विज्ञापन