श्रीकृष्ण पर्व : दो दिवसीय कृष्ण पर्व का हुआ समापन,बड़ी संख्या में दर्शक रहे उपस्थित
Bakhtavar Express
Mon, Aug 18, 2025
अमझेरा । जन्माष्टमी पर्व के अंतर्गत मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश अनुसार राजा बख्तावरसिंह महल परिसर में चल रहे दो दिवसीय संस्कृति संचनालय भोपाल द्वारा आयोजित कृष्ण पर्व का रविवार को समापन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार शाम को एसडीएम आशा परमार, सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, नायब तहसीलदार सलोनी पटवा, थाना प्रभारी राजू मकवाना,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, संस्कृति संचनालय के संजय मिश्रा, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल, शुभम दीक्षित, आशीष पंचोली द्वारा भगवान श्री कृष्ण को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया साथ ही उपस्थित कलाकार चरणजीत सिंह सौंधी, दिलीप संदेला, रंग त्रिवेणी, आनंदीलाल भावेल का अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में शनिवार को गायक कलाकार चरणजीत सिंह सौंधी मुम्बई ने राधा रानी इतना बता दे मुझे, शंकर जी का डमरू बाजे, तूने मुझे बुलाया शेरावालिये भजनों से समा बाँध दिया साथ ही दिलीप संदेला सागर द्वारा शानदार बधाई गीत के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुती दी।

रविवार को रंग त्रिवेणी भोपाल द्वारा कृष्ण रंग नाटक का मंचन किया जिसे देख दर्शक भावुक हो गये और कृष्ण कन्हैया लाल की जय कारे लगाने लगे और अंत में आदिवासी गायक आनंदी लाल भावेल ने अपने आदिवासी गीत काका बाबा ना पोरिया, काली चिड्डी से दर्शको को नाचने पर मजबूर कर दिया दो दिवसीय चले कार्यक्रम में दर्शको ने खूब आनंद उठाया कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशंकर सूर्यवंशी ने किया और आभार संस्कृति संचनालय के निलेश सिंह ने व्यक्त किया कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पत्रकार सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन