: तिरंगा के मान, तिरंगा के सम्मान में निकाली ब्लाक स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान रैली , तिरंगा सम्मान की दिलाई शपथ
Admin
Tue, Aug 13, 2024
सरदारपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरदारपुर ब्लाक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई । उक्त तिरंगा रैली अंबेडकर चैराहे से प्रारंभ होकर सरदारपुर के मुख्य मार्ग से होती हुई वापस अंबेडकर चैराहे पर समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली को हरी झंडी एसडीएम श्रीमती मेघा पवार द्वारा दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा रैली का सीधा-सीधा उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर जन मानस में तिरंगा के मान, सम्मान और राष्ट्रीयता की भावना से ओत प्रोत होकर अपने संस्थानों में एवं घरों में तिरंगा जरूर लगाएंगे ऐसी शपथ दिलाई गई और कहां गया कि तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है इस बात का ध्यान सभी जनमानस को होना चाहिए। इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया ,सुरेंद्र गुर्जर अतिरिक्त तहसीलदार सरदारपुर, पंकज यादव नायब तहसीलदार अमझेरा, प्रभारी सीएमओ आकाश भारद्वाज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल , अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी, बी एस भंवर बीआरसी, इंजीनियर कविता जमरे, राजेश सोलंकी, लेखपाल नवीन पाण्डे, अजय तोमर, राजस्व विभाग के पटवारी एवं कर्मचारी, जनपद विभाग, शिक्षा विभाग के शिक्षक, नगर परिषद सरदारपुर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन