ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अमर शहीद महाराव बख्तावर सिह जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, प्रतिनिधि एवं नागरिकों ने पहुंच कर दी श्रद्धांजलि, रात्रि में हुआ लोक गायन का कार्यक्रम

Admin

Sun, Feb 11, 2024


अमझेरा। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद महाराव बख्तावर सिह जी का बलिदान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम चोमूखे महल मे स्थित नाग्नेचा माता का पूजन कर राज की अश्वरोही प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद स्कूली बच्चे एवं जनप्रतिनिधि ग्रामीणों द्वारा रेली निकालकर अस्पताल परिसर मे पहुँचे वहा भी उद्यान मे स्थित बख्तावर सिंह जी की प्रतिमा पर साफा पहनाकर माल्यार्पण किया गया।

रेली मे बच्चे महाराव बख्तावर सिह अमर रहे के नारे लगाते चल रहे थे। महल परिसर मे सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, जिप सदस्य गायत्री पुरोहित, मोहन सिह ठाकुर, निलंबर शर्मा, रवि पाठक, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, धीरेन्द्र रघुवंशी, सुरेंद्र सिह मिण्डा, अर्जुन मोहनिया, डॉ शुशांत बहादुर एवं विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल भी महल परिसर पहुंचकर मल्यार्पण किया बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
रात्रि मे लोकगायन का कार्यक्रम
स्वराज संस्थान संचानालय संस्कृति विभाग भोपाल के द्वारा लोकगायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी प्रवीण शर्मा, स्वराज संस्थान भोपाल के योगेश कुमार, वरिष्ठ नेता नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, शुभम दीक्षित ने दीप प्रजवळीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

गायक अंकित पाटीदार ने गणेश वंदना से शुरुआत की। जिसके बाद देश भक्ति गीत एवं भजनो की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध लोकगीत गायक आंदीलाल भावेल के द्वारा आदिवासी लोक गीत एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। समापन पर अतिथियों द्वारा गायक कलाकारों एवं पत्रकारों का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया। अंत मे दो मिनिट का मोन रखकर राजा बख्तावर सिह जी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पंडित एवं आभार आशीष पंचोली ने माना ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें