ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: स्टेट हाईवे 35 मे राजोद गांव मे नही सुधर रही यातायात व्यवस्था,बस स्टैड पर बार-बार लगते जाम से नही मिल रही निजात,अधुरा बाईपास हो पुरा तो मिलेगी जाम से निजात

Admin

Tue, Jul 9, 2024


राजोद। नगर के सबसे व्यसततम मार्ग सरदारपुर भेसोला स्टेट हाईवे 35 पर ट्रेफिक सुधरने की जगह बिगडता जा रहा है। मुख्य मार्ग के चैराहे पर वाहनों का निकल पाना मुश्किल हो जाता है ।रोजाना मार्ग पर जाम की स्थित बन जाती है। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।राहगीरों को पैदल निकल मे भी परेशानी आती हैं। वाहन गुथ्म गुथा हो जाते है।वही मार्ग के किनारे दोपहिया वाहन दोनों ओर लोग खडें करके चले जाते है ।जिससे दुकानदार की दुकान पर ग्राहक नही पहुंच पाते है।लंबे समय से परेशानी आ रही है। पर इसका समाधान नही निकला।

उक्त मार्ग से रोजाना सैकडों वाहनो का आवागमन होता है। मार्ग से बडे बडे ट्राले टेंकर व गैस से भरे टेंकर भी गुजरते हैं।मगंलवार को एक घंटे से अधिक समय तक मार्ग पर जाम लगा रहा।लोग परेशान होते रहे।अक्सर बस स्टैंड पर इमरजेंसी वाहन भी फस जाते है। हाथठेले वाले भी मार्ग के किनारे ठेला लगाते जिससे भी परेशानी आती है। इस मार्ग से बदनावर रतलाम राजस्थान तक आवागमन होता है।वही दुसरी ओर सरदारपुर राजगढ़ झाबुआ गुजरात की ओर आवागमन होता है।
ग्राम पंचायत, पुलिस, व राजस्व अमले को सयुंक्त रुप से पार्किंग स्डैड बनाया जाना चाहिए ताकि दोपहिया वाहन चालक अपने वाहन पार्किंग में खडे कर सके।


शांति समीति की बैठक में बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर अक्सर चर्चा कर निर्णय लिया जाता है पर कोई ठोस कदम नही उठाया जाता।
गोपाल, राजु,राहुल, प्रकाश, विकास, गोविंद ,शंकरलाल आदि ने कहा कि बस स्टैंड पर निकलना दुभर हो जाता है।इस ओर प्रशासन को कारवाई की जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें