ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: ग्राम बरमखेडी में कल  मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध संत कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से होगी एक दिवसीय श्रीमद भागवत सत्संग, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

Admin

Tue, May 6, 2025
बरमंडल। ग्राम बरमखेड़ी में कल बुधवार को एक दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा सत्संग का आयोजन होगा। यह कथा मालवा क्षेत्र के प्रसिद्ध संत कमल किशोर जी नागर मुखारविंद से होगी। आयोजन को लेकर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। माना जा रहा है एक दिवसीय सत्संग में धार जिले के अलावा आसपास के करीब 6 जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। गौरतलब है कि संतश्री कमल किशोर जी नागर को सरदारपुर तहसील के आदिवासी अंचल से विशेष लगाव रहा है और नशा मुक्ति जैसे विशेष कार्य भी आदिवासी समाज उत्थान के लिए किए हैं। आयोजन समिति के कैलाश मेडा ने  बताया कि 7 मई को बरमखेड़ी में श्री राम मंदिर की वर्षगांठ हर्षोल्लास मनाई जाएगी। श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर को संत श्री के मुखारविंद से एक दिवसीय भागवत सत्संग का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर कई प्रकार की व्यवस्था समितिया भी बनाई गई हैं। बरमखेडी मे एक दिवसीय सत्संग को लेकर भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें