ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

नवीन भवन में आरंभ हुआ सिविल अस्पताल पहले दिन ओपीडी हुए 200 के पार : सिविल अस्पताल संभाग का श्रैष्ठ सिविल अस्पताल बने इसके लिये करेगे पुरा प्रयास:- डाॅ मोहरानी

Bakhtavar Express

Wed, Aug 13, 2025

सरदारपुर। सिविल अस्पताल के नये भवन को लोकार्पण होते ही मरीजो को सुविधाओं का लाभ मिलने लग गया है। पहले जहा पर सिविल अस्पताल संचालित होता था वहा पर ओपीडी के अलावा लैब,दवाई वितरण एंव प्रसूति वार्ड अलग-अलग होने से मरीजो को इधर उधर भटकना पडता था। लेेकिन नये भवन मे सारी सुविधाये एक ही छत के नीचे मिलने से मरीजो को काफी सुविधा हो रही है।

लोकार्पण होते ही अस्पताल प्रबंधन के द्वारा करीब 90 प्रतिशत से अधिक सामान शिफ्ट करवा लिया गया जिससे पहले दिन परेशानीयो का सामना नही करना पडा।

पहले दिन अस्पताल मे 200 से अधिक मरीज ओपीडी मे दर्ज हुये वही एक महिला की प्रसुति भी नये सिविल अस्पताल मे हुई।

नये भवन मे प्रवेश द्वार पर ही ओपीडी पर्ची काउटर बनाया गया है। जहा पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद मरीज तल मंजील पर ही ओपीडी मे चेंबर मे जाकर डॉक्टर से उपचार करवा सकता है। वही लैब,नेत्र विभाग एंव दंत विभाग की ओपीडी तल मंजिल पर ही है। लेंबर रूम के साथ एनबीएसयू युनिट भी तल मंजिल पर बनाये गये है। ऊपर की मंजील पर दो सर्वसुविधायुक्त ओटी के साथ एनआरसी ,जनरल वार्ड के साथ बैठक कक्ष बनाये गये। वैसे प्रचार प्रसार होने के बाद प्रथम दिन अस्पताल आये मरीजो को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पडा।

सीबीएमओ डा अरुण मोहरानी ने बताया की प्रथम दिन 200 से अधिक मरीज अस्पताल आये । जिनका उपचार कर दवाईयो का वितरण किया गया। डा मोहरानी ने बताया की एक्स रे की भी आधुनिक मशीन आ चुकी है जिसका भी जल्द संचालन आरंभ हो जायेगा। वही सोनोग्राफी के लिये रेडियोलाजिस्ट की मांग की गई है । रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना होते ही सोनोग्राफी भी आरंभ हो जायेगी।

सीबीएमओ डा अरुण मोहरानी ने बताया की हमारा पुरा प्रयास रहेगा की मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाये मिले। आने वाले समय मे सरदारपुर का यह सिविल अस्पताल संभाग का श्रैष्ठ सिविल अस्पताल बने इसके लिये हमारा पुरा प्रयास रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें