ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लोकसभा चुनाव में महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शपथ ,रंगोली, मेहंदी, का आयोजन कर किया महिला मतदाताओं को जागरूक

Admin

Sun, Mar 24, 2024

सरदारपुर । लोकसभा निर्वाचन में महिलाओं के मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप प्लान के माध्यम से मेहंदी रंगोली,शपथ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में सहायक रिटर्निग ऑफिसर श्रीमती मेघा पवार के मार्गदर्शन में एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ कमल निगवाल और मतदाता जागरूकता अभियान एवं सहायक स्वीप प्लान नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित के निर्देशन में सभी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा महिलाओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए मेहंदी, रंगोली, शपथ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर महिलाओं के साथ-साथ उनसे अन्य जुड़ी शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर समय तालिका बनाकर प्रतिदिन लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता , सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल देकर 13 मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर अनिल खपेड सहायक , राजेश जामनिया स्वीप प्लान सहयोग के रूप में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें