: स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है,शिविर मे जो जनसैलाब आया है वह सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा - संभाग आयुक्त भयडिया,बरमंडल मे स्वास्थ्य शिविर मे उमडा हजारो का सैलाब,इंदौर के विशेषज्ञ दे रहे सेवा,कलेक्टर ने रक्तदान कर सभी से की रक्तदान की अपील
Admin
Tue, Jan 30, 2024

बरमंडल। स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इस शिविर मे जो जनसैलाब आया है वह सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। उक्त उद्गार आज बरमंडल मे आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर इंदौर संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया ने व्यक्त किये।
आपने शिविर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा की इस शिविर मे वे विशेषज्ञ आये है जिनसे उपचार करने के लिए समय लेना पडता है लेकिन ये लोग आपके बीच है आप इसका पूरा लाभ ले। संभाग आयुक्त श्री भईडिया ने बताया की एमवाय हॉस्पिटल से करीब 90 डॉक्टरों की टीम,अरविंदो अस्पताल,टी.चोइथराम,शैलबी,और जुपीटर सहित कई प्रमुख अस्पताल के विशेषज्ञ यहा पर सेवा दे रहे है। आपने शिविर मे आये सभी मरीजों से लाभ लेने की अपील करते हुये कहा की अंतिम मरीज का उपचार करने के साथ ही इस शिविर का समापन होगा।

शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,ग्राम पंचायत बरमंडल के सरपंच शंकरलाल मेडा,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,एमवाय अस्पताल के डीन संजय दिक्षित,अरविंदो अस्पताल के डीन संजय भंडारी, एडीएम अश्विनी रावत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां.इंद्रजीत बाकलरवा,सीएमएचओ नरसिंह गहलोत,जिला आयुष अधिकारी आरसी ग्रेवाल,बदनावर एसडीएम दीपक चौहान,सहायक संचालक कृषि संगीता तोमर,महिला बाल विकास के जिला अधिकारी सुभाष जैन,एसडीओपी आशुतोष पटेल,सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा आदि मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। अतिथियों का स्वागत सामाजिक संस्था सांवरिया ग्रुप की और से बैज लगाकर एंव पुष्पगुच्छ के साथ ग्रुप के सदस्य राधेश्याम मारू,प्रकाश चौधरी,गोपाल मारू,तेजकुमार मारू आदि ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि एक सप्ताह के कम समय मे सारी तैयारियां कर इतना बडा शिविर बरमंडल मे लगाना एक टीम वर्क को जाता है। इसमे छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक सभी तक योगदान दिया वह प्रशंसनीय है।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा की संभाग आयुक्त श्री भयडिया जी की प्रेरणा से यह शिविर हो रहा है उसका पूरा लाभ क्षेत्र की जनता को मिला है आगे भी इसी तरह के शिविर का आयोजन हो ताकी ग्रामीण जनता को उपचार के लिये बडे शहरों की और नही जाना पडे।
पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने भी संभाग आयुक्त श्री भयडिया के इस कार्य की प्रशंसा करते हुये सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला ।
शिविर मे सुकन्या समृद्धि योजना मे 8 बालिकाओं को संभाग आयुक्त श्री भईडिया ने गोद लेते हुये हर माह 1000 रू उनके खाते मे जमा करते हुये उन्हें मंच से पासबुक प्रदान की। संभाग आयुक्त की प्रेरणा से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने भी एक बालिका को गोद लिया।

वही शिविर मे रक्तदान के लिये आई वेन मे पहुंचकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी रक्तदान किया। श्री मिश्रा ने कहा की सरकारी जॉब लगने के बाद से वे रक्तदान कर रहे है यह उनका 7 वॉ रक्तदान था। आपने हर व्यक्ति से रक्तदान की अपील करते हुये कहा की आपका यह रक्त कई लोगों की जान बचाता है। कई बार सड़क दुर्घटना मे रक्त की आवश्यकता होती है जिसमे यह काम आता है।

शिविर के आरंभ के पूर्व संभागायुक्त श्री भयडिया,कलेक्टर प्रियंक मिश्रा,विधायक प्रताप ग्रेवाल एंव पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने हर काउंटर पर पहुंचकर डाक्टरो एंव मरीजों से चर्चा की।
शिविर मे दोपहर तीन बजे तक 7000 से अधिक मरीज पंजीयन करा चुके थे। वही कई काउंटर पर बड़ी संख्या मे मरीज लाइन मे लगकर पंजीयन कराते नजर आये।

शिविर मे जैन समाज के आचार्य श्री हितेश्वरसुरिश्र जी मसा के भ्राता ने मरीजो को बिस्कीट का वितरण किया वही सरेआम सीताराम ग्रुप के द्वारा शिविर मे आये सभी लोगो को चाय का वितरण किया। संभाग आयुक्त एंव अन्य अतिथियों ने फीता काटकर स्टाल का उद्घाटन किया । ग्रुप के मुकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का चाय पिलाई विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ग्रुप के पुनीत कार्य को देखते हुये उन्हे 11 हजार की राशी दी। वही सरपंच संघ सरदारपुर ने भी अपनी और से सभी को बिस्कीट का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन