बारिश : तेज बारिश से तरबतर हुआ अंचल, कालीकराई पर 4 इंच ओर माही बांध पर 2 इंच बरसा पानी
Bakhtavar Express
Sun, Jul 27, 2025
सरदारपुर। इस वर्षा सत्र में शनिवार को हुए तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। खरीफ की फसलों को पानी की सख्त कमी महसूस की जा रही थी वहीं तेज बारिश फसलों पर कीड़ों की रोकथाम में भी सहायक होगी। सरदारपुर तहसील में माही परियोजना के दोनों बांधों में भी अच्छी जल बढ़ोतरी दर्ज की गई हे। 24 घंटे में कालीकराय बांध पर जहा 4 इंच बारिश दर्ज की गए हे। वहीं माही मुख्य बांध पर दो इंच के लगभग बारिश दर्ज हुए हे।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि माही परियोजना के उप बांध कालीकराए पर 24 घंटे में 100 मिमी यानी 4 इंच बारिश दर्ज की गई हे। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र में 331 मिमी लगभग 13 इंच बारिश दर्ज ही चुकी हे। बांध का जल स्तर 469.40 मीटर पर हे बांध की पूर्ण जलग्रहण लेवल 474.30 मीटर हे। बांध अब 4.90 मीटर खाली हे।
श्री पाटीदार ने बताया माही मुख्य बांध का जल स्तर भी बड़ा हे। बांध का जल स्तर अभी 446.15 मीटर हे । बांध का पूर्ण जलग्रहण लेवल 451.50 मीटर है । बांध अभी 5.35 मीटर खाली हे। पिछले 24 घंटे में बांध स्थल पर 42 मिमी यानी 2इंच के लगभग बारिश दर्ज की गए हे। बांध स्थल पर इस वर्षा सत्र में 260 मिमी यानी 10 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी हे।
विज्ञापन
विज्ञापन