ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: मामा के घर आया बालक परिजनों से बिछडा,सोशल मीडिया की मदद से 5 घंटे में युवाओं ने मिलवाया  माता-पिता से 

Admin

Mon, May 5, 2025
  चिराखान । सोशल मीडिया वर्तमान समय में काफी कारगर साबित हो रहा हे। यदि उसका सही उपयोग किया जाय तो। सोमवार को ग्रामीण अंचल चिराखान में अपने माता-पिता से बिछड़े एक मामला चिराखान का है जहां, ग्रामिण युवाओ को एक बच्चा 8 वर्षीय बालक को ग्राम के युवाओं ने सोशल मीडिया की मदद से 5 से 6 घंटे में उसके माता-पिता से मिलवा दिया । बालक लावारिस अवस्था में मिला था। जानकारी अनुसार सोमवार सुबह गाव चिराखान मे एक 8-10 वर्षीय बालक कही से रास्ता भटककर आ गया था जो अपना नाम अनुज बता रहा था व पिता का नाम कालुसिह एवं माता का नाम ज्योति एवं भाई का नाम अंकीत बता रहा था लेकिन वह अपने गाव का नाम बताने मे असमर्थ था । इस बात को युवाओ ने गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पर बच्चे के माता पिता को खोजने के लिए बालक का फोटो एवं बच्चे का नाम व माता पिता का नाम प्रसारित किया गया।जिससे सोशल मीडिया पर भेजे गए एक फोटो से मामा मुकेश गांव किशनपुरा ने अपने भान्जे की पहचान कर ली।मामा मुकेश ने बताया कि यह बालक अनुज पुत्र कालुसिह निनामा गाव अहमद बोला का रहने वाला है एवं यह मामा के घर पर अपने नानाजी की पगड़ी कार्यक्रम मे अपने माता पिता के साथ आया था सोमवार सुबह यह घर से बिना बताये निकल गया था।बहुत ढुडने पर भी नही मिला लेकिन शोसल मीडिया पर जब इसका फोटो देखा तब मेने पहचाना एवं दिए गये नंबर पर फोन लगाकर बातचित कर उनसे बालक को घर लाकर उसके माता पिता के सुपुर्द किया ।बालक को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर युवाओ को परिजनो ने आभार व्यक्त किया एवं ग्रामीणो द्वारा युवाओ के इक कार्य की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। बालक को इसके माता पिता को ढूंढने मे खेमचन्द जायसवाल,शुभम जायसवाल,बबलु भुरिया,कैलाश भुरिया,दिनेश डामर सहित अन्य युवाओ का योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें