ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: गायत्री परिवार द्वारा निकाली जा रही यात्रा का बरमंडल में हुआ आगमन , श्रीराम रामेश्वर धाम मंदिर में दीप यज्ञ संपन्न करवाया

Admin

Tue, Feb 6, 2024


बरमंडल । गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मातृशक्ति अखंडदीप जन्म शताब्दी श्रद्धा संवर्धन उपयात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को बरमंडल में भी यात्रांतर्गत रथ का आगमन हुआ।

महिलाओं द्वारा घर घर कलश का पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात श्री रामरामेश्वर धाम मंदिर में रात्रि में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के जीवन हीरागोबा , सतीश माहेश्वरी , अनिल मकनावदा , ओमप्रकाश पंवार , गोपाल मकनावदा , कैलाश विश्वकर्मा द्वारा मंदिर प्रांगण में विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन करवाकर दीप यज्ञ संपन्न करवाया गया।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों , अंधविश्वास का उन्मूलन , संस्कृति , समाज में नैतिक मूल्यों की प्रतिस्थापना , व्यसन मुक्त समाज निर्माण , हम बदलेंगे युग बदलेगा , हम सुधरेंगे युग सुधरेगा सूत्र को जन जन में स्थापित करने के साथ ही संस्कारों का अभिवर्धन करना है। दीप यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति , पुरुष , बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें