ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

श्रीमद् भागवत कथा का शोभायात्रा के साथ समापन : जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं-पं.अवधेशानंद शर्मा

Bakhtavar Express

Thu, Jul 17, 2025

चिराखान।श्री राम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शोभायात्रा के साथ गुरुवार को समापन हुआ।शोभायात्रा के दौरान कथा समापन के अवसर पर ग्रामीणों ने कथा वाचक पं.अवधेशानंद शर्मा जुनिया (राजस्थान) का शाल,श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। कथा के चलते श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया श्री राम मंदिर में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन श्रोताओं को प्रवचन देते हुए पं.अवधेशानंद शर्मा जुनिया (राजस्थान) ने भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान उन्होने भजनो पर वहा उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। इस कथा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों भक्तों ने आनंद उठाया। उन्होंने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने को कहा। जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है।भागवत कथा समापन पर श्रीमद् भागवत महापुराण की शोभायात्रा निकाली शोभायात्रा श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः श्री राम मंदिर प्रांगण पहुंची जहां महाआरती कर महाप्रसाद वितरित की गई। इस अवसर पर चम्पालाल पाटीदार,शंकरलाल पाटीदार ,शिवनारायण जायसवाल,हरिनारायण जायसवाल ,गौरीशंकर जायसवाल,हरिनारायण पाटीदार,जयराम पाटीदार,धरमचन्द पाटीदार ,बगदीराम पाटीदार,रधुनाथ मुकाती ,घनश्याम पाटीदार सहित बड़ी संख्या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें