ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

लेट लाली के चलते सिविल अस्पताल का नया भवन लोकार्पण की जोह रहा बाट : दो दिनो का कार्य एक पखवाडे बाद भी पुर्ण नही,पुराने भवन के प्रसुता वार्ड मे बरसाती डालकर रोक रहे पानी का रिसाव

Bakhtavar Express

Wed, Jul 9, 2025

सरदारपुर । 11 करोड़ की लागत से निर्मित सिविल अस्पताल भवन का मुख्य द्वार का गेट नहीं लगने से पिछले एक पखवाड़े से लोकार्पण की बाट जोह रहा है। लेट लतीफी के चलते दो दिनो का कार्य एक सप्ताह बित जाने के बाद भी पुर्ण नही हो पाया।

सिविल हॉस्पिटल निमार्ण करने वाली कंपनी द्वारा पिछले एक पखवाड़े पूर्व स्वास्थ्य विभाग को भवन हैंड ओवर करने की बात कही थी जो अधिकारियों ने बयां भी की थी। अब निमार्ण कंपनी के ठेकेदार के द्वारा चार से छह दिनों मे कार्य पुर्ण कर भवन हैंडओवर करने की बात कही जा रही है।

सरदारपुर तहसील मुख्यालय आदिवासी अंचलों से घिरा होने से यहां अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए मुहैया करवाने के लिए 11 करोड़ की लागत से निर्मित नए भवन मे जल्द संचालन प्रारंभ होगा। वर्तमान समय में 120 वर्ष पूर्व के निमित्त भवन में ही अस्पताल संचालन हो रहा है। वर्तमान में बारिश के चलते पुराने अस्पताल भवन मे कई स्थानों पर बारिश का पानी छत से रिसाव होता रहता है साथ ही प्रसुता वार्ड में अधिक मात्रा में पानी का रिसाव होने से भवन की छत पर बरसाती डालकर काम चलाया जा रहा है। नव निर्मित भवन में जो कमीया है उसे दुरुस्त किया जाता है तो आगामी दिनों में ही मरीजों को लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

नव निर्मित भवन मे मुख्य मैन गेट, विंडो एंव फायर सिस्टम की चैकिग जैसा ही कार्य शैष बचा हुआ है। यदि यह कार्य जल्द से जल्द पुर्ण हो जाता है तो भवन का लोकार्पण होने से सिविल अस्पताल का संचालन नए भवन में प्रारंभ होने से बारिश के दिनों में मरीजो एंव अस्पताल प्रंबधन को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।

इनका कहना हैः-

 मुख्य गेट, विंडो एंव फायर का कुछ काम बाकी है। मुख्य गेट बनकर तैयार हो गया है एक से दो दिन मे लगा दिया जायेगा। इसी सप्ताह में भवन का शेष कार्य पुर्ण कर हैंड ओवर कर दिया जायेगा।

                                सुरेश अलावा एसडीओ निर्माण एजेंसी

 नव निर्मित सिविल अस्पताल भवन के मुख्य द्वार एवं जो कमियां हैं, निमार्ण कंपनी से शीघ्र पूर्ण करवा कर शुभारंभ किया जाएगा।।

                             आर.के. शिंदे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें