ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के वार्ड के शौचालय पर डेढ़ माह से ताला लगा…मरीज और परिजन शौचालय के लिए इधर-उधर भटकते फिर रहे है

Admin

Sun, Jan 7, 2024

    सरदारपुर :- सरदारपुर का स्वास्थ केन्द्र आदिवासी गरीब बाहूल्य आबादी के लिए संजीवनी बना हुआ है।यहां रोजाना सैकड़ो मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते है।गम्भीर बीमारी के मरीजो को यहां भर्ती भी किया जाता है।लेकिन आश्चर्य का विषय है कि पिछले डेढ़ माह से वार्ड के मरीजो के लिए उपलब्ध शौचालय पर ताला लगा हुआ है।अस्पताल मे भर्ती मरीज और उनके साथ रहने वाले परिजन शौच के लिए इधर-उधर भटकते फिर रहे है।सरकार स्वच्छता अभियान के लिए करोड़ो अरबो रुपए खर्च कर रही है।मगर यहां शौचालय पर लगा ताला मरीज और उनके परिजनो के लिए आफत बना हुआ है।
    सरदारपुर तहसील की 02 लाख 50 हजार की आबादी को स्वस्थ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर 70 प्रतिशत गरीब इलाज करवाने के लिए आते है।गम्भीर बीमारी के मरीजो को यहां वार्ड मे भर्ती किया जाता है।भर्ती होने की स्थिति मे इनके एक या दो परिजन देखभाल के लिए साथ मे रहते है।लेकिन वार्ड मे उपलब्ध एकमात्र शौचालय पर गत डेढ़ माह से ताला लगा हुआ है।मरीज और इनके परिजन डेढ़ माह से शौच के लिए अस्पताल के आसपास पड़ी खुली भूमि पर इधर-उधर आड़ मे छुपकर शौच के लिए बैठकर अपनी मुसीबत का हल ढूंढते दिखाई देते है अथवा वार्ड से 1000 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टेन्ड पर नगर परिषद द्वारा संचालित शौचालय मे 10 से 15 रुपए शुल्क चुकाकर अपना काम चला रहे है।
    सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के वार्डो मे वर्तमान मे 40 से 50 गम्भीर बीमारी के मरीज इलाज के लिए भर्ती है।इन मरीजो के साथ इतने ही परिजन देखभाल के लिए उपस्थित रहते है।इतने बड़े पैमाने पर मरीज और उनके परिजनो के लिए एकमात्र उपलब्ध शौचालय पर डेढ़ माह से ताला लगा होना आश्चर्यजनक है।एसे मे मरीज और उनके परिजनो की शोच की पीड़ा का समाधान करने मे अस्पताल प्रशासन नाकाम साबित हो गया है।इस मामले मे वार्ड मे तैनात कर्मचारियो ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि मरीज और उनके परिजनो द्वारा गन्दगी किए जाने से सीबीएमओ शीला मुजाल्दा ने शोचालय पर डेढ़ माह से ताला लगवा रखा है।कर्मचारियो का कहना है कि इससे मरीजो के साथ हमे भी शोच के लिए परेशानी हो रही है।अनेक बार हमे मरीजो को छोड़कर शोच के लिए अस्पताल परिसर मे बने अपने आवंटित शासकीय आवास मे शोच के लिए जाना पड़ता है।
    आखिर शोचालय पर डेढ़ माह से ताला लगाकर मरीजो और उनके परिजनो को पीड़ा देने वाले जिम्मेदार सीबीएमओ के इस अकाल्पनिक दुस्साहस के कृत्य के लिए कोन दण्डात्मक कार्यवाही कर मरीज और उनके परिजनो को राहत दे पा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें