: नवरात्रि पर्व पर मां की आराधना का दौर जारी,अंबिका माता मंदिर पर प्रगति एकेडमी के बच्चों ने दी रंगारंग गरबो की प्रस्तुति
Admin
Tue, Oct 17, 2023

बरमंडल - मातारानी की आराधना का पर्व नवरात्रि ग्राम के माता मंदिरो में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। ग्राम के मुख्य बाजार में अंबिका माता मंदिर (बड़े अंबाजी) में सोमवार को रात्रि में टीम केमेलिया प्रगति एकेडमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक गरबा रास सहित धार्मिक भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। पंखिड़ा ओ पंखिड़ा , केसरिया बालम पधारो म्हारा देश सहित प्रसिद्ध धार्मिक भजनों पर प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी इन कलाकारों द्वारा की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में माता भक्तो ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। इसी प्रकार नवरात्रि पर प्रतिदिन ग्राम के चामुंडा माता मंदिर , नागलेचा माता मंदिर , अंबिका माता (बड़े अंबाजी) , भवानी माता मंदिर , उमिया माता मंदिर , अन्नपूर्णा माता मंदिर , पहाड़ी पर विराजित कालिका माता मंदिर , देवल माता मंदिर , रविदास मोहल्ले में विराजित अम्बे माता मंदिर में मातारानी का मनमोहक श्रृंगार किया जा रहा है बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रही है।
मंदिरो में विद्युत सज्जा के साथ ही पांडालों को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन मातारानी के दर्शनों के लिए भक्तो का तांता लग रहा है। वही नौ दिनों तक माताभक्त उपवास कर माता की भक्ति में भक्ति में लीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन