ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

दो किमी की कच्ची सडक के कारण  नही मिल  रहा दो करोड़ के पुल का लाभ : पंचरूडी से खईडिया नदी पुल तक का रास्ता बारिश मे हुआ जर्जर,पीएम सडक मे बने पक्का मार्ग तो मिलेगी राहत

Bakhtavar Express

Tue, Jun 24, 2025




सरदारपुर। सरकार एक और जहा छोटे से छोटे ग्रामीण अंचलों मे पक्की सड़कों का जाल बिछाने के लिये पीएम सड़क योजना के नियमों मे बदलाव कर रही है। वही दुसरी और करीब 7 साल से भी अधिक समय से दो प्रधानमंत्री सडक केे बीच करीब  2 किमी की कच्ची सडक  ग्रामीणो के लिये परेशानी का सबब बनी हुई है।
वेसे खइडिया नदी पर पुल के अभाव मे जुगाड़ की नांव पर जान जोखीम मे डालकर सफर करने वाले आदिवासी लोगो की परेशानी से वैसे तो हर कोई परिचीत है। इस नदी पर डेढ दशक के संघर्ष के बाद मिडीया एंव जनप्रतिनिधीयो के प्रयासो  से 2 करोड का पुल बनाकर आवागमन सुलभ किया गया था। पुल एक और बसे गांव राताकोट मे देदला रोड से राताकोट तक पीएम सडक बनी हुई है। वही दुसरी ओर बरमखेडी से पंचरूडी तक पीएम सडक बनी हुई।  पंचरूडी से पुल के बीच बचा हुआ दो किमी का मार्ग कच्चा है। जिस पर सफर करना ग्रामीणो के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। बारिश मे इस सडक पर गहरे गड्डो मे आये दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। लेकिन जवाबदार लोग न तो सडक की मरम्मत कर पा रहे है ओर ना ही इस बचे हुये हिस्से को पक्की सडक मे तब्दील कर पा रहे है। वैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक विभाग दो किमी की सडक प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत बना देता है तो बरमखेडी से देदला तक का पुरा मार्ग पीएम सडक मे तब्दील होकर आवागमन सुलभ हो जायेगा।
देदला के सरपंच प्रताप जामनिया ने बताया की कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।श्री जामनिया ने बताया की दो किमी की कच्च्ची सडक के कारण हमे खइडिया नदी पर बने दो करोड के पुल का लाभ भी पुर्ण रूपेण नही मिल पा रहा हे। बारिश मे हमे बरमंडल या जिला मुख्यालय धार जाना हो तो सरदारपुर होकर धार एंव लाबरिया होकर बरमंडल जाना पडता है जिसमे समय और धन दोनों बर्बाद होता है।  वेसे यदि इस सड़क को प्रधानमंत्री सडक योजना मे बना दिया जाये तो पुरा मार्ग पक्का होकर ग्रामीणो को समस्या से निजात मिले जायेगी।  


ReplyForward

Add reaction

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें