ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

Guru Purnima : श्रद्धा व भक्ति के साथ मनी गुरू पूर्णिमा श्री रामशरणम सत्संग भवन में हुआ अमृतवाणी का पाठ

Bakhtavar Express

Thu, Jul 10, 2025

नागदा (धार)। गुरू पूर्णिमा पर गुरूवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से गुरूभक्त अपने गुरूजनों का पूजन कर आशीर्वाद लेते दिखे। गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्री रामशरणम सत्संग भवन में प्रातः अमृतवाणी का पाठ किया गया। तत्पश्चात साधकों द्वारा सकिर्तन, भजन व पुष्पांजली की गई। शाम 6 बजे से प्रातः 6 बजे तक अखंड जाप श्री रामशरणम सत्संग भवन पर साधकों द्वारा किये गए व गुरू पूजन किया। भक्तों द्वारा भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की व अपने गुरूवर के पैर छूकर शुभाशीष लिया। भक्तों द्वारा मंदिरों में अभिषेक एवं पूजनपाठ किया गया। अति प्राचीन श्री नागेश्वरधाम मंदिर पर पं. पवन दुबे व भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। जहां भक्तों ने गुरू पूजन किया। वहीं सैकड़ो भक्तों ने नागेश्वर मित्र मंडल व भक्तों द्वारा किये गए भण्डारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नयापुरा-माकनी में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का सम्मान किया। जहां प्रधानाध्यापक गोपाल कौशल ने गुरू पूर्णिमा पर्व की महिमा विद्यार्थियों को बताई। सांदीपनि शा.उ.मा.वि. संस्था में भी छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया एवं उनका सम्मान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें