ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

कथा : बाबा रामदेव जी की संगीतमय कथा का हुआ आयोजन,भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

Bakhtavar Express

Sat, Aug 9, 2025

चिराखान। वीर तेजाजी मंदिर प्रांगण मे सुख,शांति एवं इन्द्र देवता को मनाने की कामना को लेकर सार्वजनिक बाबा रामदेव जी की कथा का आयोजन किया गया।कथावाचन पं. विकाश शर्मा के द्वारा की गई।कथा मे बाबा श्री रामदेव महाराज की जीवनगाथा पर कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पं.विकाश शर्मा ने कथा प्रसंग में रूपा दर्जी को पर्चा, भैरु राक्षस को तारना, रुणीजे नगर की स्थापना सेठ बोपताराम जी को पर्चा के संगीतमय कथा के वर्णन से उपस्थित श्रोताजनों को रामदेवरा के भक्तिमय वातावरण में पहुंचा दिया। मंदिर परिसर में बाबा के भक्तजनों ने जय बाबारी, ध्वजाधारी की जय जयकार से कथा पंडाल गूंजता रहा।कथावाचक पं.विकाश शर्मा ने बाबा रामदेव की संगीतमय कथा और भावपूर्ण भजन सुनाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने धर्म का लाभ लिया और भजनों पर खूब झुमे। पं. विकाश शर्मा ने बाबा की कथा बताते हुए कहा कि भगवान से मिलना हो तो मन साफ रखिए और विश्वास पक्का कीजिए। फिर बाबा वैसे ही आपके घर पधारेंगे, जैसा अजमालजी और राणी मेणादे के घर पधारे। उन्होंने बाबा को केवल भाव की भक्ति की भेंट चढ़ाने का निवेदन करते हुए कहा कि इसके बिना आपकी कोई अर्जी स्वीकार नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें