ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: माता बनी कुमाता, नवजात को थैले मे रखकर बाडे मे छोडा,प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा,पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Admin

Mon, Nov 27, 2023

राजगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम दत्तीगांव में रविवार रात्रि में एक घर के पीछे बाड़े में अज्ञात महिला नवजात को प्लास्टिक के थैले में रखकर छोड़कर गई। नवजात के रोने की आवाज एक महिला को सुनाई दी। जिस पर महिला अपने भतीजे को बात बताई और नवजात मिलने की सूचना पुलिस को दी। नवजात का धार के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

राजगढ़ थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दत्तीगांव निवासी महिला पाचुडी बाई को घर के पीछे रविवार रात्रि करीब 7 बजे बच्चें के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने अपने भतीजे अखिलेश को आवाज दी। दोनों ने घर के पीछे बाड़े में जाकर देखा तो एक नवजात बालक प्लास्टिक के थैले में पड़ा होकर रो रहा था। नवजात मिलने की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस नवजात को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंची। जहां पर नवजात का प्राथमिक उपचार कर उसे धार के जिला अस्पताल भेजा गया। जहां नवजात का उपचार जारी है।

राजगढ़ थाना प्रभारी संजय रावत ने बताया कि ग्राम दत्तीगांव में घर के पीछे बाड़े में नवजात बालक मिला है। कोई अज्ञात माता-पिता नवजात को परित्याग कर असुरक्षित स्थान पर छोड़ कर चले गए। मामले में 2 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर रितेश पाटीदार ने बताया कि सीएचसी सरदारपुर से गंभीर हालत में नवजात आया था। नवजात करीब 8 से 10 दिन का है। कल नवजात की हालत गंभीर थी। लेकिन आज नवजात की हालत में सुधार है। कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात को छोड़ गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें