ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: उत्साह के साथ आरंभ हुआ लोकतंत्र का महापर्व,मतदान आरंभ होते ही लगी अंचलो मे कतारे,ग्रामीण अंचलो मे महिलाओ मे दिखा उत्साह,शुरुआती पहले घंटे मे धीमा मतदान,दूसरे घंटे मे पकडी रफतार दो घंटे मे अंचलो मे करीब 20 प्रतिशत तक हुआ मतदान,दो स्थानों पर ईवीएम मशीन खराब  माकपोल  दोरान बदली  

Admin

Fri, Nov 17, 2023

सरदारपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत मतदान तय समय पर शुरू हुआ। मतदान सुबह 7 बजे अपने नियत समय पर प्रारंभ हुआ है। मतदान से पहले सभी पोलिंग बूथ पर माकपोल भी हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

https://youtu.be/6VuvIHGISjM

ठंड के शुरुआती दिनों के बावजूद भी महिला व पुरुष मतदाता सुबह से ही मतदान करने निकल पड़े थे। ग्रामीण अंचलो मे मतदाताओ मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। अंचलो मे पोलिंग बुथो पर मतदान के लिये लंबी लंबी लाईने सुबह मतदान आरंभ होने के साथ ही लगना आरंभ हो गई थी।

ग्रामीण अंचलों मे महिलाओ मतदाताओं की लाइन देखी गई। शुरुआती घंटे मे मतदान की पोलिंग बूथों पर 10 प्रतिशत तो कही पर 7 से 8 प्रतिशत तक मतदान हुआ। चंदोडिया मे पहले घंटे मे जहां 7 प्रतिशत मतदान हुआ तो दूसरे घंटे मे रफ्तार पकड़ कर दो घंटे मे 17 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। बरमंडल मे पहले घंटे मे धिमी गति से मतदान आरंभ हुआ। एक बुथ पर 10 प्रतिशत दो अन्य बूथों पर 7 प्रतिशत के लगभग मतदान हुआ लेकिन दूसरे घंटे मे तेज गति से मतदान होकर दो घंटे मे करीब 20 प्रतिशत मतदान हो गया।

 संदला एवं छायन मे माकपोल के दौरान ईवीएम मशीन खराब होने से उन्हें बदला गया। इन दो स्थानों के अतिरिक्त कहीं पर भी ईव्हीएम मशीन खराब होने की सूचना नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप ग्रेवाल ने सरदारपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 181 पर सुबह 7 बजे मतदान किया तो भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया ने नयापुरा के मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे मतदान किया। रिटर्निंग अधिकारी एंव एसडीएम राहुल चौहान ने सरदारपुर के पिंक मतदान केंद्र पर मतदान किया।


रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने बताया की पूरी विधानसभा क्षेत्र मे शांतिपूर्ण मतदान जारी है कही से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शांतिपूर्ण मतदान के लिये पुलिस एंव प्रशासन की टीम सत्त विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर निगाह रखे हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें