ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: वन विभाग ने स्व सहायता समूह की महिलाओ को पौधरोपण तकनीक का दिया प्रशिक्षण, चिपको आंदोलन मे महिलाओ का पर्यावरण संरक्षण मे महत्व बताया

Admin

Tue, Jun 3, 2025
 सरदारपुर। शासन की अमृत 2.0 अंतर्गत पौधरोपण अभियान “वुमन फॉर ट्री ” के तहत शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों अनुसार नगर परिषद राजगढ़ के सभागृह में तीन चयनित स्व सहायता समूहो को वन परिक्षेत्र सरदारपुर के रेंजर डॉ शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा एक दिवसीय पौधारोपण का प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण मे नारी शक्ति के योगदान का उल्लेख कर चिपको आंदोलन मे महिलाओ का पर्यावरण संरक्षण मे महत्व बताया गया। पौधरोपण हेतु क्षेत्र चयन, नर्सरी से मानक स्तर के पौधे का चयन, रोपण के समय बरती जाने वाली सावधानियों का विस्तृत जानकारी दी  गई। रेंजर सोलंकी द्वारा वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधरोपण और अन्य कार्यों का विडिओ डॉक्यूमेंटरी  दिखाई गई एवं पौधारोपण कार्य का डेमो भी कर के बताया गया।
वही नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों को रोपने के उपरांत उनकी सुरक्षा व देखभाल भी अच्छी तरह से की जाए। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के सखाराम मुजाल्दा, राजगढ़ वन स्टाफ अमन टेगोर, रमेश मेडा, मनीष पँवार एवं  नगर परिषद के सुरेंद्र सिंह पँवार, मांगीलाल यादव,  देवेंद्र मालवीय, दीपेश व्यास, जितेंद्र गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें