ब्रेकिंग

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

संयुक्त मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के तत्वावधान में कल ओम्कारेश्वर में प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन

एडवोकेट प्रवीण कुमार तिवारी मप्र विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

हत्या या दुर्घटना पुलिस जांच में आया ये सच सामने,आज दोपहर में पुलिस करेंगी खुलासा

सूचना

तेजा दशमी : हर्षोल्लास से मनाया गया तेजा दशमी का पर्व, जात्रा में पीड़ितों की तांतियां खोली,नाटक का भी हुआ मंचन

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

बरमंडल । तेजादशमी पर्व बरमंडल , बरखेड़ा , बरमखेड़ी , अकोलिया , खूंटपला, वणी सहित आसपास मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम के सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर में तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित दो दिवसीय नाटक का मंचन सोमवार से प्रारंभ हुआ। वही मंगलवार को सुबह ढोल ढमाको से ग्राम के प्रमुख मार्गो से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में जगह जगह युवा नृत्य कर यात्रा की अगवानी कर रहे थे यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया वही जगह जगह फल , दूध का वितरण किया गया। यात्रा के तेजाजी मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर पूजन अर्चन कर निशान चढ़ाए गए तत्पश्चात जात्रा का आयोजन किया गया। जात्रा में सर्पदंश व अन्य जहरीले जानवरो से पीड़ितों की तांतियां खोली गई। इस दौरान बरमंडल सहित आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर में तेजाजी महाराज का मनमोहक श्रृंगार किया गया।

अलसूबह से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा वही रात्रि में तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन व राजस्थानी वेशभूषा में आकर्षक लोक नृत्य ने बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही नवमी पर सोमवार को स्थानीय बरखेड़ा मार्ग पर विराजित कोट महाराज मंदिर ने भी जात्रा का आयोजन कर सर्पदंश एवं जहरीले जानवरों से पीड़ितों की तांतीयां खोली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई वही रविवार रात्रि में मंदिर में भजन कीर्तन किए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें