ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

डोल ग्यारस : उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया डोल ग्यारस का पर्व,ढोल ढमाके के साथ चल समारोह में जमकर थिरके श्रद्धालु

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025



बरमंडल। डोल ग्यारस का पर्व ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले अन्नपूर्णा माता मंदिर से  चल समारोह के साथ भगवान का झुला श्री राम रामेश्वर धाम पहुंचा उसके बाद नरसिंह मंदिर,गोवर्धन नाथ मंदिर के झूले भी श्री राम मंदिर पहुंचे जहां से श्री राम मंदिर के झूले के साथ चारो झूले जुलूस के साथ निकले। चल समारोह में श्रद्धालु ढोल ढमाके पर नाचते गाते हुए अखाड़ा खेलते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं को विभीन्न सामाजिक संगठनों एंव परिवारो की और से फरियाली खिचडी,केले,शीतल पेय प्रसादी के तौर पर बांटा गया। इस दौरान इंद्र देव भी प्रसन्न हो गये । सुबह रिमझिम बारिश दौर आरंभ हुआ जो दोपहर मे तेज बारिश मे तब्दील हो गया। तेज बारिश मे भी श्रद्धालुओं मे उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने भगवान का हर घर पर श्रीफल,फल-फूल,अन्नदान कर खोल भराए की। शाम को 5 बजे चल समारोह नदी पर पहुंचा जहां पर भगवान को  स्नान  कराकर पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया। उसके बाद झुले अपने गंतव्य की और रवाना हो गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें