ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

: हम जिस दिन छोटा बनना सीख जाएंगे उस दिन से थाने कोर्ट कचहरी बंद हो जाएंगे -- पं. कमलकिशोर नागर,गोपाल गौतीर्थ धाम का उद्घाटन व एक कुंडीय महायज्ञ पुर्णाहुति के साथ हुआ समापन

Admin

Sun, Jun 8, 2025
  राजोद। भगवान को मत छोडो, सदैव भगवान को भजना चाहिए उक्त उदगार गोपाल गौतीर्थ धाम उद्घाटन व एक कुंडीय महायज्ञ पुर्णाहुति के साथ समापन पर संत पं. कमलकिशोर नागर ने कही पं.नागर ने कहा कि हम जिस दिन छोटा बनना सीख जाएंगे उस दिन से थाने कोर्ट कचहरी बंद हो जाएंगे। जिस दिन राजा बलि को दानी होने का अनुभव हुआ उसी समय तत्काल रसातल मे जाना पडा।जब किसी मनुष्य का अभिमान नष्ट हो जाता है तब वह मनुष्य महान बन जाता है।पं. नागर ने कहा कि धर्म ओर संस्कृति से विमुख होते जा रहे है हमने मस्तक पर तिलक लगान छोड़ दिया है हाथ मे कलावा बाधंना भी छोड़ दिया है।आगे वो भी समय आएगा बहन को बहन माँ को माँ नही समझेंगे।पं.नागर ने कहा कि जिस मुह से ब्राह्मण यदि गायत्री मंत्र जपे ओर यदि आप उस ब्राह्मण को भोजन कराओगे तो पुण्य लाभ मिलेगा।बडे लोग हमेशा सगुण उपासक होते है ओर गरीब लोग छोटे बनकर निर्गण भक्ति करते हैं उनकी पुजा मेढ पर बेठकर की गई जिसे उपासक भी स्वीकार करते है।ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाओ। पं.नागर ने कथा के दौरान कई वृत्तांत सुनाए।बाल संत गोविंद नागर ने भी उदगार दिए।गौशाला मे महायज्ञ पं.राजेंद्र किशोर उपाध्याय के सानिध्य में पुर्णाहुति हुई।गौशाला परिसर मे विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ जिसमें हजारो की संख्या में गौभक्त ने प्रसादी ग्रहण की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें