ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: बरमंडल मे कल आयोजीत होने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियो का जायजा लेनेे पहुॅचे कलेक्टर,अधिकारीयो से कहा सरकारी शिविर न बने,जनता का भी जुडाव हो,साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के दिये निर्देश,हितेशचंद्र विजयजी मसा के आचार्य श्री बनने की खुशी मे उनके भ्राता मरीजो को शिविर मे करेगे बिस्किट का वितरण

Admin

Mon, Jan 29, 2024

बरमंडल। बरमंडल मे मंगलवार 30 जनवरी को लगने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों को जायजा लेने आज दोपहर मे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं एसपी मनोज कुमार सिंह शिविर स्थल पर पहुॅचे। दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग एवं शिविर की तैयारियां करा रहे बदनावर एसडीएम दीपक चौहान से चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षो मे मिट्टी एंव सफाई सही होने से इन कक्षो को धुलाने के निर्देश देते हुये कहा की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। शिविर के पंजीयन से लेकर चिकित्सकों व मरीजों को भेजने की व्यवस्था के बारे मे जानकारी लेकर सारी तैयारियां की रिहर्सल आज ही करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा की यह शिविर सरकारी शिविर न बने बल्कि आज जनता का इसमे सहयोग ले। गांव के समाजसेवी हो या फिर युवा साथी उनसे संपर्क कर उन्हें वालियंटर के तौर पर तैनात किया जाये जहा पर भी उनकी मदद हो ली जाये। भोजन,पानी  आदि व्यवस्था के बारे मे जानकारी लेकर कलेक्टर ने कहा की पॉलिथीन के उपयोग से बचें मैदान मे साफ सफाई का ध्यान रखें साथ ही अतिरिक्त डस्टबिन भी रखे।


कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा की मेडिकल कालेज से जो भी विशेषज्ञ आ रहे है उनसे चर्चा कर आवश्यक उपकरण जो दवाइयों के बारे मे पूछ ले ताकि शिविर के दौरान किसी भी चीज की कमी न हो कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा की बड़वानी के पाटी मे जो शिविर लगा था वह पर क्या कमी रह गई थी वह कमी यहा पर न हो मरीजों के आने का पिक टाइम क्या होता है तथा किस काउंटर पर भीड़ पडती है ऐसी बातें पहले लग चुके शिविर के संचालको से पुछ कर इसे दूर करे।


कलेक्टर ने यह भी कहा की चिकित्सकों के भोजन कक्ष एंव उनके आराम के लिये कुछ कक्ष रिजर्व रखे ताकी किसी तरह की समस्या का सामना न करना पडे। वही वाशरूम की व्यवस्था भी करे क्योकि हजारों की संख्या मे मरीज आयेगे।
आपने कहा की शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार हो जो मरीज बड़ौदा इंदौर उपचार के लिये जाते है है उन्हे यही पर उपचार मिल जाये।
वही एसपी मनोज कुमार सिंह ने एसडीओपी आशुतोष पटेल को निर्देश देते हुए कहा की वाहन पार्किंग के लिये पुरी व्यवस्था करे। कहा पर दोपहिया और कहा पर चार पहिया वाहन की पार्किंग होगी उसका निर्धारण आज ही कर ले। इसके लिये जिले से यातायात विभाग का अमला भी भेजा जायेगा।


शिविर मे आने वाले मरीजों को बरमंडल के पिपाडा परिवार के कांतिलाल पिपाडा के द्वारा उनके भाई हितेश चंद्र विजय जी मसा के आर्चाय श्री बनने की खुशी  मे बिस्कीट का वितरण किया जायेगा। शिविर स्थल पर श्री पिपाडा ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को इस बारे मे अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने उन्हें धन्यवाद  देते हुए इसी तरह अन्य लोगो से भी सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया,डीसीएम मुकेश मालवीय,सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा,डा एमएल जैन,डॉ नितीन जोशी,डा संजय बिश्नोई,बीपीएम राजु गडरिया,जनपद सीईओ प्रभात द्विवेदी,बीईओ सुनिल ओस्तवाल,महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल सहित नगर परिषद राजगढ,सरदारपुर सीएमओ  आदि उपस्थित थे।  
-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें