ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: ब्राम्हण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया शोभायात्रा निकाली,पूर्व नपं अध्यक्ष ग्रेवाल ने मादल बुलाकर बस स्टैंड पर समाजजनो का सम्मान स्वागत किया, महिलाओं ने गरबा खेलकर जन्मोत्सव की खुशी मनाई

Admin

Thu, May 1, 2025
  सरदारपुर। बुधवार को नगर के सर्व ब्राह्मण समाजजनो के आराध्य देव भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव समाजजनो द्वारा उत्साह से मनाया गया। समाजजनो द्वारा शाम 6 बजे नगर के श्रीराम चौराहा श्रीराम मन्दिर से शोभायात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा निकालने के पहले ध्वज उठाने की बोली समिति द्वारा लगाई गई, इसका लाभ दुर्गाशंकर आनंदीलाल जोशी ने लिया। यात्रा के दौरान सुन्दर रथ वाहन में विराजित भगवान परशुराम विभूषित भक्तो के प्रति आकर्षित रहे। गाजे बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा में समाजजनो में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया गया ,यात्रा बदनावर मार्ग पर पहुंचने पर पंडित प्रदीप मिश्रा परिवार द्वारा ध्वज का पूजन किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी संयोजक बीजे उपाध्याय,ओमप्रकाश तिवारी द्वारा भगवान परशुराम का पूजन किया। भक्तो के लिए शीतल पेय की व्यवस्था की गई। बस स्टैंड पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के छोटे भाई पूर्व नपं अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल की टीम द्वारा पहली बार मादल थाप बुलाकर ब्राह्मण समाजजनो का फूल बरसाकर सम्मान स्वागत किया गया। समाजजन के यूवा वर्ग मादल पर खूब थिरकते नजर आए। महिला युवतियों ने गरबा खेलकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के प्रति आस्था जताकर खुशी मनाई गई। समाजजन के बच्चे रास्तेभर भगवान परशुराम के जय जयकार लगाते चले,जिसके चलते नगर धर्ममय हो चला था। भगवान परशुरामजी का नगर में जगह-जगह मंच लगाकर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा समाजजनो का स्वागत किया गया, शीतल पेय की व्यवस्था की गई।     यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकालकर रात 9 बजे कम्यूनिटी हाल में पहूंची, यहां पर भगवान परशुराम की महाआरती समाजजनो द्वारा उतारी गई। प्रथम आरती के लाभार्थी शैलेंद्र तिवारी रहे। शोभायात्रा आयोजन में विशेषकर समाज के पूर्व एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री, अशोक तिवारी, अमृतलाल गीते, अश्विनी दिक्षित, सूर्यप्रकाश, पंडित, मोहनलाल शर्मा, रवि त्रिवेदी परिवार भोपावर, सुभाष चतुर्वेदी, दिनेश चन्द्र जोशी, ओमप्रकाश शर्मा, पंडित मुकेश मिश्रा, अजय भट्ट, सत्यनारायण व्यास, अंजनी शर्मा, आदि शामिल हूए। महाप्रसादी के लाभार्थी आंशु, प्रांशु शर्मा, Short व्यास, राकेश अग्निहोत्री आदि रहे। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें