: तीर्थ यात्रियों को 13 मई के बाद यात्रा पर ले जाने की प्रशासन ने दी सलाह, ऐजेंटों ने भी किया समर्थन’
Admin
Sat, Apr 20, 2024
सरदारपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन हर तरह से मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा हैं। इसके लिए जहां स्वीप प्लॉन अभियान के तहत मतदाताओं को प्रेरित करने का प्रयास किया गया तो वहीं गली-मोहल्लों में पहुंचकर उन्हें पीले चावल देकर मतदान स्थल तक आने के लिए भी कहा गया है। इसी दिशा में शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक तीर्थ यात्रा पर यात्रियों को ले जाने वाले ऐजेंटों की थी। दरअसल, इस बैठक में तमाम ऐजेंटों को कहा गया कि वे बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर लोकसभा चुनाव के मतदान वाले दिन यानी 13 मई के बाद ही ले जाने का प्रयास करे ताकि क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। बताया जा रहा है कि गांव-गांव पहुंचकर तीर्थ यात्रियों से भी संपर्क करते हुए उन्हें 13 मई के बाद ही तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए निवेदन किया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र से हर साल चार धाम की यात्रा करने के लिए कई बसों का संचालन किया जाता है और इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग यात्रा करते भी है।
प्रशासन का मानना है कि यदि ये यात्री 13 मई के बाद तीर्थ यात्रा पर जाते हैं तो निश्चित तौर पर मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम मेघा पंवार सहित एसडीओपी आशूतोष पटेल, जनपद पंचायत सीईओ सुभाष द्विवेदी, तहसीलदार मुकेश बामनिया,आदि उपस्थित रहे। पटवारी, ग्राम सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिया की वह अपने क्षेत्र में विशेष ध्यान रखे ।
विज्ञापन
विज्ञापन