ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: राजपूत समाज रंगाराखेड़ी का 39 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन कल, 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर करेंगे दाम्पत्य जीवन में मंगल प्रवेश

Admin

Mon, Apr 28, 2025
  नागदा। राजपूत समाज का 39 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को रात्रि में रंगाराखेड़ी नागदा राजपूत समाज धर्मशाला परिसर में संपन्न होगा। ईस सम्मेलन में 39 जोड़े पंडित अनिल शास्त्री जलोद के आचार्यत्व में परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे। समाज के 39 वे विवाह समारोह में सात जिले के वर वधू शामिल होंगे। अध्यक्ष इन्दर सिंह जादौन ने बताया की वयस्क वर वधुओ का आवश्यक दस्तावेज के साथ पंजीयन किया गया है। साथ ही शराब का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। समिति के बेहतर संचालन के लिए समिति गठित कर जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया है। *इस तरह सम्पन्न होगा सामूहिक विवाह* समिति के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, सचिवगण भेरू सिंह सोलंकी, मुकेश फौजी, भुवान सिंह सोलंकी, हुकुम सिंह तंवर ने बताया की आज मंगलवार रात्रि में सम्पन्न होने वाले समारोह में वर वधु का आगमन सायं 6 बजे, गणेश पूजन एवं शांति शाम 7 से 8 बजे, भोजन 8 बजे, वर वधुओ का मंडप प्रवेश रात्रि साढ़े 8 बजे, वैवाहिक शुभलग्न रात्रि साढ़े 11 बजे, सामूहिक सिंचावनी रात्रि 2 बजे एवं वर वधुओ को विदाई बुधवार अलसूबह 5 बजे दी जाएगी। सम्पूर्ण आयोजन की भोजन व्यवस्था प्रतिवर्ष की तरह नवयुवक संगठन समिति संभालेगी। वधुओ को समिति की और से दहेज़ में आवश्यक घरेलु सामग्री के साथ जेवरात व अन्य सामग्री भेंट की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल एवं सचिव ईश्वर सिंह तंवर ने समाज बंधुओ से उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है। जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें