: 109 करोड़ की राजोद समूह जल आवर्धन योजना की हुई टेस्टिंग, गोंदीखेड़ा, लाबरिया में की पानी की सप्लाई
Admin
Fri, Feb 24, 2023
सरदारपुर बदनावर विधानसभा के 79 गांव की 1.65 लाख जनता को मिलेगा लाभ
मुलथान और राजोद 4.25 लाख लीटर क्षमता की बनी सबसे बडी पेयजल टंकी
सरदारपुर (आरिफ शेख/धरमचंद दय्या /अशोक नायमा )। राजोद समूह जल आवर्धन योजना का कार्य अब पानी की टेस्टिंग के साथ शुरू हो गया है। सर्वप्रथम माही मुख्य बांध पर बने कुए की पाईप लाईन के द्वारा संपवेल से पानी फिल्टर के माध्यम से बुधवार शाम को पानी दिया गया ।ठेकेदार संदीप मिश्रा ,हसमुख पटेल ने बताया कि गोन्दिखेडा, व लाबरिया मे पानी की सप्लाई की गई। व रहवासियों को बोला गया की उक्त पानी को फिलहाल टेस्टिंग के लिए छोडा गया है।पटेल ने बताया कि जेसे जेसे जिन गांवों मे टेस्टिंग कार्य करेंगे ग्रामीणों को मुनादी कर बताया जाएगा। मार्च अंत तक टेस्टिंग कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।नलो मे पानी आने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
राजोद जल समूह आवर्धन योजना के कार्य ने गति पकड़ी है। योजना का कार्य लगभग 90 प्रतिशत हो गया है। 31 मार्च तक पानी देने की संभावना है। लाइन टेस्टिंग की जा रही है।
योजना एक नजर मे -- लागत 109 करोड़ रू.
सरदारपुर तहसील व बदनावर तहसील के 79 गांवो मे दिया जाएगा पेयजल का पानी।
वर्तमान मे---- 18000 नलो का कनेक्शन किया गया है।लगभग 1 लाख 65 हजार लोगो को मिलेगा पानी। जल निगम की 33 टंकिया पीएचई 13 टंकियो का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इंटेकवेल मे चार सिंचाई पंप द्वारा पानी छोडा जाएगा।
750 वालो से होगा संचालन।मार्च सभी टंकीयो का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
जल भराव क्षमता--राजोद की पेयजल टंकी की क्षमता 4.25 लाख लीटर।
मुल्थान (बदनावर) पेयजल टंकी क्षमता 4.25 लाख लीटर ।
लाबरिया पेयजल टंकी क्षमता 3.25 लाख लीटर क्षमता।
बरमंडल पेयजल टंकी क्षमता 3 लाख लीटर क्षमता 3 लाख लीटर क्षमता।
विज्ञापन
विज्ञापन