ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

तेजा दशमी : चिराखान मे तेजा दशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई,तेजाजी को चढ़ाएं गये निशान

Bakhtavar Express

Tue, Sep 2, 2025

चिराखान । ग्रामीण क्षेत्रों में लोक देवता, जन जन के आराध्य, गौरक्षक, सर्पदंश पीड़ितों को जीवन दान देने वाले कलयुग के साक्षात देवता श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजा दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गया। गांव में स्थित श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई ।अलसुबह से ही तेजाजी मंदिर पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा यहां दर्शन का सिलसिला अलसुबह से देर शाम तक चलता रहा श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नत पूरी होने पर ढोल ढमाको के साथ निशान (छतरियो) का चल समारोह निकाला गया।एवं निशान चड़ाये गये।

चल समारोह मे सरेआम सीताराम अखाड़ा एवं एकलव्य अखाड़े के कलाकारो द्वारा हेरतअंगेज करतब दिखाये गये।अखाड़े का विभिन्न मंचो द्वारा अंगवस्त्र भेट कर सम्मान किया गया। चल समारोह में तोप से पुष्पवर्षा की गई।श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर निशान चढ़ाए। चल समारोह में तेजाजी महाराज की झांकी के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की।क्षेत्रभर से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन वंदन किया तेजाजी महाराज की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई जो ग्राम का भ्रमण करते हुए तेजाजी मंदिर पहुंची जहां तेजाजी की आरती के बाद तेजाजी महाराज के पण्डे गोपाल सिंह तंवर द्वारा जतरा कर तांतीयां तोड़ने का दौर शुरू हुआ। जिसमे सर्प दंश से पीड़ित को बंधी हुई तांती तोड़ी गई एवं निसंतान दंपति की गोद भराई गई क्षेत्रभर में मान्यता है कि किसी भी इंसान या पशुधन को जहरीला जंतु काटने पर यदि तेजाजी महाराज का नाम लेकर कोई धागा या कपड़ा बांध दिया जाता तो उसे जहर नहीं चढ़ता बांधी गई ताती को साल भर में केवल तेजा दशमी पर ही खोला जाता है चमत्कारिक रूप से ऐसे कई जीवंत उदाहरण गांव के तेजाजी मंदिर में देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें