ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

BRC को निरीक्षण मे समय से पहले बंंद मिला खमालिया स्‍कुल : दत्तीगांव संकुलो के विद्यालयों का तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण,मीनू अनुसार भोजन देने के दिये निर्देश

Bakhtavar Express

Thu, Jul 10, 2025



सरदारपुर। नवीन शिक्षा सत्र आरंभ होते ही शिक्षा व्यवस्था की मैदानी स्थिति देखने के लिये प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण करने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। इसी कडी मे गुरूवार को तहसीलदार मुकेश बामनिया  सरदारपुर विकासखंड के संकुल केंद्र दत्तीगांव के शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। एकीकृत हायर सेकेंडरी दत्तीगांव, प्राथमिक विद्यालय विजयगढ़ एवं नयाखेड़ा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थिती ,छात्र उपस्थिति एवं मध्याह्न भोजन से संबंधित विषयों का अवलोकन कर प्रधान पाठकों को सुव्यवस्थित संचालन हेतु निर्देशित किया गया एवं विद्यालय में छात्र उपस्थिति बढ़ाने हेतु भी निर्देश दिए गए मध्याह्न भोजन समूह को मेनू अनुसार भोजन प्रदाय करने हेतु कहां गया। अवलोकन के दौरान विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बीएस भंवर एवं  प्राचार्य रमेश निनामा उपस्थित रहे।


 ’प्राथमिक विद्यालय खमालिया समय से पूर्व बंद। ’’
सरदारपुर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक बी एस भंवर एवं बीएसी द्वारा प्राथमिक विद्यालय खामलिया का अवलोकन किया गया जिसमें विद्यालय में ताले लटके मिले। बीआरसी बीएस भंवर ने बताया की विद्यालय में 109 छात्र छात्राएं दर्ज हैं एवं चार शिक्षक शिक्षिकाएं पदस्थ हैं। इस हेतु संस्था प्रधान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। यदि प्रति उत्तर समाधान कारक नहीं पाया जाता है तो पदस्थ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं पर उचित कार्यवाही की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें