ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: लोकतंत्र में मतदान की अनिवार्यता, मतदान का महत्व एवं निष्पक्ष मतदान की समझाईश देकर ,कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों साथ शिक्षक-शिक्षिकाओ को भी शपथ दिलवाई

Admin

Mon, Mar 25, 2024


सरदारपुर। नगर के शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में लोकसभा चुनाव को लेकर संस्था प्राचार्य जीपी शर्मा द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ साथ संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं को भी चुनाव के प्रति कर्तव्य निष्ठा निष्पक्ष से मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।

संस्था प्राचार्य शर्मा द्वारा शपथ दिलवाई जाने से पहले लोकतंत्र में मतदान की अनिवार्यता, मतदान का महत्व एवं निष्पक्ष मतदान करने सम्बन्धी जानकारी समझाइश दी गई। साथ ही चुनाव के अन्तर्गत विद्यार्थियों के लिए स्विप प्लान आगामी गतिविधियों में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, दौड़ रेली, एवं पेंटिंग कार्यक्रम होंगे।

इस अवसर पर जन शिक्षक महेंद्र सोलंकी, भारत सिंह खराड़ी, वरिष्ठ शिक्षिका साधना उपाध्याय, प्रतिभा वैष्णव, राजेंद्र ग्रेवाल, भावना चोयल, तनवीर हसन कुरैशी, प्रशान्त शर्मा, गोपाल मारु, संजय परवार, कलावती भूरिया,कविता आदि संस्था परिवार उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें