ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: स्वामी विवेकानंद जयंती मनायी गई , सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन

Admin

Fri, Jan 12, 2024

अमझेरा । स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर के महाराव बख्तावरसिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय छात्र छात्राओ के साथ शिक्षको, जनप्रतिनिधि ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य आर पी दोहरे द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र को पुष्पमाला पहनाकर व दीप प्रज्जवलित करके किया गया । आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, स्वामी विवेकानन्द जी के रिकॉर्डेड ऑडियो के बाद रेडियो प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार शिक्षक गोविंद हामड ने सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम करवाया इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भगवानदास खंडेलवाल विद्यालय शिक्षक राघवेन्द्र कमरिया, नवीन कुमार पंचोली, ममता परिहार, राजेश शर्मा, खालिद कुरेशी, श्रद्धा गुप्ता, वैशाली देशमुख, प्रवीण कुमार पंचोली, सदाकत खान ,मनोहर भायल ,प्रतिभा तिवारी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह पंवार ने किया और आभार अजय शर्मा ने व्यक्त किया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें