नुक्कड़ नाटक : मांडल स्कुल के विद्यार्थियों ने उपजेल में नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी,बंदियों को दी नशे से दूर रहने सलाह
Bakhtavar Express
Tue, Aug 19, 2025
सरदारपुर। नशा न करना, मान लो कहना होगी ही बडी हानि। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को नगर के उपजेल सरदारपुर में शासकीय मांडल स्कुल के विद्यार्थियों द्वारा संस्था की व्याख्याता प्रतिमासिंह के मार्गदर्शन में शानदार नुक्कड नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें बंदियों को नशे से होने वाले मानसिक, आर्थिक, शारीरिक दुष परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ विष्णु रघुवंशी थे। अतिथि रघुवंशी ने सम्बोधित करते हुए बंदियों को नशे के दुष्प्रभाव से समझाइश दी गई, पूर्व प्राचार्य बृजेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि 84 योनियों में मानव जीवन मिला है, अच्छे कर्म करके अपने जीवन को सार्थक बनाए, नशे से दूर रहने सलाह दी गई। एडवोकेट प्रवीण कुमार शर्मा ने नुक्कड नाटक की भूमिका में बताए हुए मानव के अमूल्य जीवन को नशे से दूर रखकर ज्ञान अर्जित कर सदमार्ग पर चलने की बात कही। जेल प्रहरी सियाराम मिलनपुरे ने बंदियों को नशे से 4 स्टेज दुष्प्र परिणाम के बारे में बताए। नुक्कड़ नाटिका की लेखिका सूत्रधार प्रतिमासिंह द्वारा भी बंदियो को नशे के प्रति दूर की समझाईश दी गई। नशा मुक्ति पर नुक्कड नाटक की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों में खुशनुमा खान, ख़ुशी निनामा,अफीफा खान,विनिता ,देवेंद्र कुमावत,भव्य पंड्या,पवन चौधरी,विश्वास यादव,अखिलेश, निलेश डुडवे ,वीरेंद्र भूरिया , करण मुनिया,पंकज मेड़ा आदि थे। जिन्होंने चंदन है यह देश की माटी गीत प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार ने अतिथि और विद्यार्थियों का आभार माना। कार्यक्रम जेल के समस्त स्टाफ परिवार की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन