ब्रेकिंग

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

सूचना

श्रीमद् भागवत कथा : श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

Bakhtavar Express

Thu, Sep 11, 2025

राजोद । नगर के मुख्य सदर बाजार स्थित श्री शीतला माता मंदिर परिसर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथावाचक पं. दीपेश पाठक ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें यह संदेश देते हैं कि परेशानियों में भी मुस्कान बनाए रखें। शक्ति होते हुए भी विनम्र बने रहें और जीवन में सहनशीलता का परिचय दें।

संपूर्ण जगत के स्वामी होते हुए भी उन्होंने ग्वालों के साथ माखन-रोटी खाकर सादगी का उदाहरण प्रस्तुत किया। यदि हम उनकी लीलाओं से शिक्षा लेकर उसे अपने जीवन में अपनाएं तो वहीं उनके जन्मोत्सव पर सच्ची भेंट होगी। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर माखन-मिश्री एवं पंजरी की प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने हल्दी, कुमकुम, पुष्प वर्षा, भक्ति गीतों और नृत्य के साथ श्रीकृष्ण जन्म धुमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें