: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का हुआ समापन,7652 नए मतदाता जुड़े,3082 कम हुये,9094 पहली बार करेंगे मतदान,पुरुषों की तुलना मे महिला मतदाता 1494 अधिक
Admin
Tue, Sep 12, 2023
सरदारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण मे पहुँच चुकी है। 8 अगस्त से 11 सितंबर तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का समापन हो गया है।
एसडीएम राहुल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य मे सरदारपुर विधानसभा मे 7652 मतदाता नये जुडे है। अभियान मे करीब 3082 मतदाताओं के नाम भी हटाये गये है इनमे वे लोग है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर वै स्थानांतरित हो गये है। साथ ही सुधार वाले करीब 4547 मतदाता है जिनमे पता,जन्म दिनांक और सरनेम मे परिवर्तन किया गया है।
विशेष अभियान और पहले जुड़े अभियान के तहत करीब 9094 युवा मतदाता है जिनकी आयु 18 से 20 वर्ष की मध्य है ये मतदाता पहली बार मतदान करेगे।
सरदारपुर विधानसभा की बात करे तो यहां पर कुल मतदाता 227070 है। जिनमे से 112785 पुरुष मतदाता है वही 114279 महिला मतदाता है वही थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 6 है। फिलहाल ये ऑनलाईन डाटा है अभी अपडेट हो रहा है जिसमे कुछ परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन