ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: 43 डिग्री के तापमान मे तारा घाटी का पैदल भ्रमण किया एसपी ने ,हाट बाजार मे एंव संदिग्ध क्षेत्र मे भ्रमण के दिये निर्देश,एसडीओपी पटेल ने पुलिस बल के साथ राजगढ हाट बाजार मे किया भ्रमण

Admin

Sun, May 26, 2024

सरदारपुर। 43 डिग्री से अधिक के तापमान मे पुलिस  अधीक्षक अमले के कानून व्यवस्था बनाये रखने एंव अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये रविवार को भ्रमण पर निकले। अमझेरा,मनावर,बाग,टांडा,सरदारपुर आदि क्षैत्रो का पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण किया एंव राहगीरों से संवाद भी किया। साथ हाट बाजार मे पैदल भ्रमण कर पुलिस महकमे को बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये सरदारपुर अनुभाग के तारा घाटी के घाट क्षेत्र मे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पैदल भ्रमण कर चोरी एंव लुट की घटनाओं को रोकने के लिये स्थानीय पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

इस दौरान एसडीओपी  आशुतोष पटेल से एसपी मनोज कुमार सिंह ने क्षैत्र के भौगोलिक स्थिती की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। एसपी ने एसडीओपी आशुतोष पटेल से कहा की कानून व्यवस्था एंव सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिये क्षेत्र मे भ्रमण कर लोगो से संवाद कायम किया जाय। इस दौरान सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना  भी मौजूद रहे।

एसपी के निर्देश के बाद एसडीओपी आशुतोष पटेल राजगढ़ के हाट बाजार मे पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण पर निकले। एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की हाट बाजार मे पुलिस के द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। यहा पर संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही है। अवल्दा एंव जोबट में  हुई घटना के बाद पुलिस का पूरा  ध्यान अब हाट बाजार मे वारदात करने वाले बदमाशों पर है।एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया की सभी थाना क्षेत्र के प्रभारियों को भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के ग्रामों मे लगने वाले हाट बाजार मे भ्रमण करने के निर्देश दिये है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें