समय से पहले पहुँचा मानसुन फिर भी सैकड़ों बीघा मे नही हुई फसल की बुआई : सरदारपुर विख में 64 हजार हेक्टेयर भूभाग पर हुई बुआई,58 हजार हेक्टेयर मे सोयाबीन बोया
Bakhtavar Express
Fri, Jul 4, 2025

सरदारपुर। इस वर्ष मानसून समय से पहले दस्तक दे चुका है। लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश अधिक है तो कुछ स्थानों पर कम होने से तहसील क्षेत्र मे अभी बुआई कार्य चल रहा है। इस वर्ष कृषि विभाग के अनुसार बात करे तो सरदारपुर विकासखंड मे करीब 64 हजार हेक्टेयर से अधिक भूभाग में खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है। गत वर्ष 75 हजार हेक्टेयर से अधिक में बुआई हुई थी। वर्तमान समय तक 261 मिमी यानी 10 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जब की गत वर्ष 212 मिमी यानी 8 इंच से अधिक बारिश हुई थी।
कृषि विस्तार अधिकारी राजेश बर्मन ने चर्चा के दौरान बताया की विकास खंड मे 85 प्रतिशत के करीबन खरीफ फसल की बुआई हो चुकी है। हातोद, मोरगांव एंव दसाई क्षैत्र मे जरूर लगातार बारिश एंव बीजो का पुर्ण रूपेण (जरमीनेशन) नही होने से करीब दौ सौ बीघा से अधिक क्षेत्र मे बुआई नही हो पाई है। कुछ खेतों मे पानी भरा होने से फसल पीली पड़ने की खबर भी मिल रही है। इस वर्ष सरदारपुर विकासखंड मे अनुमानित आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन 58 हजार 800 हेक्टेयर, मक्का 2100 हेक्टेयर, ज्वार 15 हेक्टेयर, अरहर 51 हेक्टेयर, कपास 366 हेक्टेयर, मूंगफली 26 हेक्टेयर, मुंग 45 हेक्टेयर, उडद, तिल सहित अन्य फसलो बुआई की गई है। इस प्रकार से क्षेत्र में करीब 64 हजार हेक्टेयर मे इस वर्ष खरीफ फसलों की बुआई हो चुकी है । श्री बर्मन ने यह भी बताया की किसानो को समय-समय पर सलाह भी दी जा रही है। जहां पर खरीफ फसलो की अभी तक बुआई नही हो पाई है या फिर सोयाबीन के बीज मे अंकुरण समस्या आई है उन किसानों को मक्का, मूंग व उड़द आदि फसले लगाने की सलाह भी दी जा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन