ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: धूम धाम से मनाई गई आई सोनल जयंती,नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

Admin

Sun, Jan 14, 2024

बलराज राठौर @ झाबुआ । कल्याणपुरा स्थित आवड़ माता मंदिर पर धूम धाम से आई सोनल जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
आयोजन एक दिन पूर्व भजन संध्या से आयोजन हुआ, जिसमे अलसुबह तक काठियावाड़ी भजनों का गायन हुआ, जिसके बाद माँ सोनल के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर अम्बिका चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज की महिलाएं समाज की पारम्परिक वेशभूषा में पहुँची ओर आनेवाली पीढ़ी को अपनी परंपरा का संदेश दिया।

शोभायात्रा में महिलाओं ने गरबारास किया। ओर माता रानी के जयकारों से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर भृमण होते हुए पुनः मन्दिर पहुँची जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ जिसके बाद शाम को भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया,जिसमे सम्पूर्ण चारण समाज ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया एवं रात्रि आठ बजे आवड़ माता मंदिर पर माँ सोनल की महाआरती कर माता जी जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे ढोल धमाकों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई ,कार्यक्रम में सम्पूर्ण चारण समाज के साथ युवाओं का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें