ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

उप जेल में मना रक्षाबंधन पर्व : राखी के धागों में बंधा स्नेह, सरदारपुर उप जेल में बहनों ने मनाया त्योहार

Bakhtavar Express

Sat, Aug 9, 2025

सरदारपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उप जेल सरदारपुर में भावुक पल देखने को मिले, जब बंदियों को उनकी बहनों ने राखी बांधकर प्रेम और आशीर्वाद का संदेश दिया।

जेलर संजय कुमार परमार के मार्गदर्शन में आयोजित रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने बंदियों की खुशहाल और लंबी उम्र की कामना की। माहौल में सुरक्षा के साथ-साथ पारिवारिक अपनापन झलक रहा था। जेलर श्री परमार ने कहा, ऐसे अवसर बंदियों के मन में परिवार और समाज के प्रति जुड़ाव की भावना को प्रबल करते हैं।कार्यक्रम में मिठाइयों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नाथूलाल जाटव इंचार्ज मुख्य प्रहरी , राम सिंह मौर्य वरिष्ठ प्रहरी ,धर्मेंद्र आर्वे वरिष्ठ प्रहरी, जामा मेडा वरिष्ठ प्रहरी , सत्यनारायण मकवाना वरिष्ठ प्रहरी , सियाराम लीमन पूरे प्रहरी , संजीव कुमार दंडोतिया प्रहरी, श्रीमती सोनिया भदोरिया प्रहरी का विशेष सहयोग रहा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें