ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: सरेआम सीताराम ग्रुप ने वृहद स्वास्थ्य शिविर मे 12 हजार लोगों को किया चाय का वितरण, सामाजिक दायित्व से प्रभावित होकर विधायक ग्रेवाल ने ग्रुप को दिए 11000 रुपए

Admin

Tue, Jan 30, 2024

बरमंडल। नगर के उभरते हुये सामाजीक ग्रुप सरेआम सीताराम ग्रुप के द्वारा गांव में आयोजीत वृहद स्वास्थ्य शिविर मे अपने सामाजीक दायित्व का निर्वहन किया गया। ग्रुप के मार्गदर्शक मुकेश शर्मा एंव ग्रुप के अध्यक्ष समरथ मारू के नेतृत्व मे ग्रुप के सभी सदस्यो ने शिविर के दौरान आये सभी मरीजो, ग्रामीणो एंव कर्मचारीयो को चाय का वितरण किया।

ग्रुप द्वारा लगाये गये स्टाल का शुभारंभ फीता काटकर संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, विधायक प्रताप ग्रेवाल एंव पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया के द्वारा किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष समरथ मारू एंव सदस्यो ने अतिथियो को चाय पिलाकर ग्रुप की सामाजीक गतिविधीयो से अवगत कराया । ग्रुप के सेवा कार्य से प्रभावित होकर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अपनी और से सरेआम सीताराम ग्रुप को ११ हजार की राशी भेट की।

ग्रुप के अध्यक्ष समरथ मारू ने बताया की शिविर मे १२ हुज़ार लोगो को चाय का वितरण किया गया। जिसमे ३४० लीटर दुग्ध, १ क्विटंल शक्कर एंव १८ किलो चाय की पत्ती ग्रुप के सदस्यों के द्वारा राशी एकत्रित कर जुटाई गई।

ग्रुप के मार्गदर्शक मुकेश शर्मा ने बताया की कुछ माह पूर्व ही समाज सेवा को लेकर ग्रुप का गठन किया गया था। सदस्यो के द्वारा इसके पूर्व पिपलेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे भी चाय का वितरण किया गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें