: 4 घंटे तक श्री राम लला ने किया नगर भ्रमण,पुष्प वर्षा से भक्तो ने किया स्वागत
Admin
Sun, Jan 21, 2024

अमझेरा। श्री राम चौक स्थित कनक भवन मे चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवे दिन भगवान का नगर भ्रमण करवाया गया। शोभायात्रा सुबह 11 बजे कनक भवन से प्रारम्भ हुई जो सदर बाजार, चारभुजा मंदिर, तम्बोली मोहल्ला होकर पुनः कनक भवन पहुंची।

यात्रा मे सबसे आगे युवा धर्म ध्वजा लिए चल रहे थे जिसके बाद बेंड पर धार्मिक भजन एवं नासिक ढोल, आदिवासी मांदल पर युवा जमकर नृत्य करते चल रहे थे। महिलाओ एवं युवतियों ने आकर्षक गरबा नृत्य किया। सुसज्जित ट्राली मे श्री राम दरबार सहित अन्य भगवान की प्रतिमा रखी गई।
पूरे नगर मे लोगो ने घरो पर पूजन किया। बगगी मे श्री श्री 1008 महंत घनश्यामदास जी बापू, विश्व मंगल धाम तारखेड़ी के ऋषिराज जी महाराज सहित अन्य संत महात्मा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन