ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: धुमधाम के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ढोल-ढमाके के साथ निकाला चल समारोह

Admin

Wed, Sep 27, 2023

अमझेरा । नगर के श्रीराम चौक स्थित भागवत भवन में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा सत्संग के दौरान बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धुमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया जिसके तहत कथा स्थल पर विशेष साज सजावट की गई। कथा का वाचन कर रहे श्री गणेशदासजी महाराज अध्योध्या वाले के द्वारा जैसे ही श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया वैसे ही श्रद्धालुओं के द्वारा नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जयकारे लगाये गये ।

इस मौके पर विश्वमंगल धाम तारखेड़ी के ऋषिदासजी महाराज गुरूजी,महंत घनश्यामदास जी महाराज सहीत अन्य संत महात्मा भी जन्मोत्सव में सम्मिलीत हुए। जन्मोत्सव के तहत ढोल-ढमाके के साथ चल समारोह निकाला गया जिसमें छोटे से बालक को सुसज्जित टोकरी में बैठाया गया जिसे बारी-बारी से सभी श्रद्धालु अपने सिर पर लेकर नाचते हुए चल रहे थे वहीं रास्ते में महिलाओं व बालिकाओं के द्वारा गरबा नृत्य किया गया।

कथा स्थल पर माखन मटकी फोड़ी गई एवं श्रद्धालुओं को हल्दी की छाप लगाई गई एवं भजन गायको के द्वारा बधाई के भजन गाये गये।आरती उतारकर माखन-मिश्री की प्रसादी वितरीत की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें