ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  पर अमझेरा में होगा श्रीकृष्ण पर्व,दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन संत श्री पंडित कमल किशोर जी नागर एंव मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य मे होगा आयोजन,डीआईजी एंव कलेक्टर ने अमझेरा पहुंचकर देखी तैयारियां

Admin

Fri, Aug 23, 2024

अमझेरा। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के  अवसर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम मे अमझेरा में 25 एवं 26 अगस्त, 2024 को श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन थाना परिसर के पीछे किया जावेगा। आयोजन पहले दिन 25 अगस्त को दोपहर-1 बजे से श्री आनंदीलाल भावेल एवं साथी, धार द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके पश्चात सुश्री लक्ष्मी दुबे एवं साथी, जबलपुर द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी। वहीं, 26 अगस्त को सायं 7 बजे से श्री आनंदीलाल भावेल, धार द्वारा लोकगायन एवं सुश्री जया सक्सेना एवं साथी, वृंदावन द्वारा रासलीला की प्रस्तुति दी जावेगी।
आयोजन मे 25 अगस्त को संत श्री कमल किशोर जी नागर के मुख्य आतिथ्य मे अमका झमका रुक्मणी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ होगा। सीएम मोहन यादव ने संत श्री को आयोजन के लिये आमंत्रित किया है।


संत श्री का आगमन दोपहर मे करीब 12 बजे होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भी हैलीकाप्टर से अमझेरा आयेगे जहां पर मंदिर मे दर्शन पूजा अर्चना कर जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया जायेगा। उसके बाद पुलिस थाने के पीछे मैदान मे सभा का आयोजन होगा।
आयोजन को लेकर प्रशासनिक एंव पुलिस अधिकारियों की टीम अमझेरा का लगातार  दौरा कर तैयारियां कर रही है। शुक्रवार को डीआईजी  ने अमझेरा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया ,वही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी  अमझेरा पहुंचे उन्होने भी आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया एंव आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम मेघा पंवार,तहसीलदार मुकेश बामनिया,एसडीओपी आशुतोष पटेल,टीआई रविन्द्र बारिया आदि उपस्थित थे। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें