ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: कबाडकुआ के जंगल मे बकरी चरा रहे युवक पर चलाई गोली,हालत गंभीर घायल को किया इंदौर रेफर,दल बल के साथ पहुँचा पुलिस दल,बदमाशों को पकडने के लिये दी दबिश

Admin

Fri, Jan 19, 2024

सरदारपुर। पंथा क्षेत्र के कबाडकुआ नामक गांव मे शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जंगल मे पशु चरा रहे युवक एवं अन्य लोगों के मध्य हुए विवाद के बाद गोली चलने की घटना हुई जिसमे एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों की सहायता से पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद धार रेफर किया गया।

घायल व्यक्ति को इंदौर रेफर करने के कारण घटना की वास्तविकता का पता पुलिस को नही लग पाया है। बदमाशो ने घायल व्यक्ति पर हमला पशु चुराने के लिये किया या फिर विवाद मे किया। घायल से चर्चा के बाद ही पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुँच पायेगी।


घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ इंद्रजीत बाकलवार एवं सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे और सर्चिंग कर घटना की जानकारी ली।
एसडीओपी आशुतोष पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की कबाटकुआ नामक स्थान पर जंगलों मे सुबह करीब 11 बजे के लगभग दलु पिता मांगलिया अजनार निवासी कबाडकुआ दो बच्चों के साथ जंगल मे बकरी चरा था। तभी वहा पर कुछ अन्य लोग भी थे जिनसे बकरी चरा रहे युवक का विवाद हुआ विवाद मे युवक ने पत्थर उठा लिया जिसके बाद सामने वालो की तरफ से बंदूक से फायर किया जिसकी गोली लगने से युवक घायल हो गया।


गोली की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी खटिया लेकर आये और घायल व्यक्ति को गांव मे लाये जहा से वाहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा लाये और प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इंद्रजीत बाकलवार और सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सर्चिंग की। वही घटना के दौरान बकरियां चरा रहे बच्चे से भी जानकारी लेकर घटना को समझा। पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिये क्षेत्र मे दबिश भी दी लेकिन अभी सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें