बिदाई : शिक्षक शर्मा की संस्था में शालिनता और इनकी बखुबी कार्य ने प्रभावित किया - प्राचार्या रोहिणी सिंह
Bakhtavar Express
Sun, Aug 31, 2025
सरदारपुर। शिक्षक प्रशांत शर्मा के 38 साल से अधिक सेवाकाल में 11 साल मेरी संस्था में सेवाए दी गई, इनकी शालिनता के साथ संस्था में बखुबी कार्य रहा, मार्गदर्शन भी मिलता रहा, जिससे मैं प्रभावित हुई। सेवानिवृत्त होने के बाद बच्चों परिवार में हंसी खुशी के साथ अपना जीवन व्यतीत करे। यह बात शनिवार को कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक प्रशांत शर्मा के सेवानिवृत बिदाई समारोह कार्यक्रम में संस्था प्राचार्या रोहिणी सिंह ने कही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलित से किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में समीना जैदी ने सेवानिवृत्ति पर बहुत याद आएगी बिदाई गीतऔर सेवानिवृत्त शिक्षक शैतानसिंह चौहान ने अभी अलविदा मत कहो दोस्तो, न जाने कहाँ कब मुलाकात हो, बिते हुए लम्हों की कसक तो साथ होगी गीत प्रस्तुति पर खूब तालिया बटोरने के साथ संस्था परिवार भावुक भी हुए। इस मौके पर सांदीपनि मावि के प्रधान पाठक राजेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि सेवानिवृत्त हो रहे शर्मा हम साथ साथ रहे, मुझे भी बहुत कुछ मार्गदर्शन मिलता रहा, सितम्बर माह में मुझे भी सेवानिवृत्त होना है, यह एक परम्परा के साथ साथ शासन प्रशासन के नियम मुताबिक प्रक्रिया है, जिसे निभाना पडती है। कार्यक्रम में इसी संस्था के सेवानिवृत्त शिक्षिका सीता शर्मा, साधना उपाध्याय, प्राचार्या रोहिणी सिंह, मीणा परमार, स्मिता शर्मा, बडोदिया प्राचार्य अतुल कुमार त्रिवेदी, उमेश गर्ग, हरिओम द्विवेदी, शैतानसिंह चौहान, दिनेश परमार आदि मंचासिन थे। सेवानिवृत्त शर्मा का संस्था परिवार और मित्र जनो द्वारा साफा बांधकर शाल श्रीफल, उपहार,प्रशस्ति पत्र भेटकर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शर्मा ने अपने खट्टे मीठे सेवाकाल जीवन के अनुभव सुनाए। संस्था परिवार से ज्योति धनगर, रानू शर्मा, प्रमिला खराड़ी, आमीर अली जैदी, तनवीर कुरैशी, संजय गवले, संजेय कौशल, जगदीश मोलवा आदि द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन